1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14: 'बिग बॉस 14' की ट्राफी ना जीत पाने पर राहुल वैद्य ने कहा, 'मैं अपनी हार से दुखी नहीं हूं'

Bigg Boss 14: 'बिग बॉस 14' की ट्राफी ना जीत पाने पर राहुल वैद्य ने कहा, 'मैं अपनी हार से दुखी नहीं हूं'

 Published : Feb 22, 2021 10:48 am IST,  Updated : Feb 22, 2021 01:42 pm IST

राहुल वैद्य ने कहा कि आश्चर्यजनक तौर पर वे अपनी हार से दुखी नहीं हैं, बल्कि वे तो इस बात से ही खासे खुश हैं कि वे इस विवादित रियलिटी शो को जीतने वाले टॉप 2 प्रतियोगी बने। शो का ग्रैंड फिनाले रविवार की रात को हुआ।

Bigg Boss 14: 'बिग बॉस 14' की ट्राफी ना जीत पाने में राहुल वैद्य ने कहा, 'मैं अपनी हार से दुखी नहीं - India TV Hindi
Bigg Boss 14: 'बिग बॉस 14' की ट्राफी ना जीत पाने में राहुल वैद्य ने कहा, 'मैं अपनी हार से दुखी नहीं हूं' Image Source : INSTAGRAM/RAHULVAIDYARKV

सिंगर राहुल वैद्य बिग बॉस 14 के फिनाले में टॉप 2 में पहुंचे, लेकिन रुबीना दिलैक से हार गए। हालांकि उनका कहना है कि आश्चर्यजनक तौर पर वे अपनी हार से दुखी नहीं हैं, बल्कि वे तो इस बात से ही खासे खुश हैं कि वे इस विवादित रियलिटी शो को जीतने वाले टॉप 2 प्रतियोगी बने। शो का ग्रैंड फिनाले रविवार की रात को हुआ। 

बिग बॉस के घर में 140 दिन बिताने के बाद इस मुकाम तक पहुंचे राहुल ने बताया, "मैं बहुत खुश हूं। जिस दिन मैं इस शो में शामिल हुआ था, तब भी मैंने यहां तक पहुंचने की उम्मीद नहीं की थी। मैं टॉप 2 में पहुंचा और आश्चर्यजनक तौर पर मुझे इस बात का दुख नहीं है कि मैं जीत नहीं पाया। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अच्छे से यह गेम खेला और अब मैं अपने घर और गर्लफ्रेंड के पास वापस लौट रहा हूं।"

रूबीना दिलैक ने 'बिग बॉस 14' की ट्राफी जीतने के बाद फैंस को कहा शुक्रिया, वीडियो शेयर कर कही ये बात

सीजन की विजेता रहीं रुबीना के साथ राहुल का प्यार और नफरत दोनों का रिश्ता रहा। वह कहते हैं, "हमें अब भी अपनी लड़ाई की शुरुआत के बारे में नहीं पता है लेकिन हमने वादा किया है कि हम इस लड़ाई को आगे लेकर नहीं जाएंगे। बल्कि जो कुछ भी बिग बॉस में हुआ, उसे बिग बॉस के घर पर ही छोड़कर जाएंगे। लिहाजा मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के बीच कोई नकारात्मकता नहीं चाहते हैं।"

Bigg Boss 14 Grand Finale: अली गोनी को लगा बड़ा झटका, कम वोट्स की वजह से शो से हुए बाहर

इनपुट आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन