1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हुए 11 साल पूरे, इस तरह मनाया गया जश्न

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को हुए 11 साल पूरे, इस तरह मनाया गया जश्न

 Published : Jul 30, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 04:06 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को 11 साल पूरे हो गए। सीरियल के 11 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया है। इस जश्न की फोटोज सशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Taarak Mehta ka ooltah Chashma- India TV Hindi
Taarak Mehta ka ooltah Chashma Image Source : INSTAGRAM

सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 11 साल पूरे हो गए हैं। शो के 11 साल पूरे होने पर बहुत जोर-शोर से जश्न मनाया गया। शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर इस जश्न की फोटो शेयर की हैं।

सेलिब्रिशेन की फोटो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने लिखा- कल रात हुआ सेलिब्रेशन। सेलिब्रेशन के दौरान शो के मेकर असित मोदी ने केक काटा। 

शो के 11 साल पूरे होने पर मुनमुन ने शो की सिंगापुर ट्रिप की फोटोज शेयर की थीं। इन फोटोज में पूरी स्टारकास्ट मस्ती करती नजर आ रही है। फोटोज शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने लिखा था- 11 साल मुबारक हो टीम।

दिलीप जोशी, राज अनांदकत, शैलेश लोधा, सोनालिका जोशी, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और स्टार कास्ट सिंगापुर में मस्ती करती नजर आई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में सोनू की एंट्री होने जा रही है। पहले शो में निधि भानुशाली सोनू का रोल निभाती नजर आती थीं मगर पढ़ाई की वजह से निधि से इस शो को अलविदा कह दिया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिनल जैन और पलक सिद्धवानी सोनू का किरदार निभाने के लिए शॉर्टलिस्ट की गई हैं।

आपको बता दें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पहला एपिसोड 28 जुलाई 2008 को ऑनएयर हुआ था। इस शो की टीआरपी हमेशा हाई रहती है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कई किरदार हैं जो हमे जीवन के कई पाठ समझाते हैं। 

Also Read:

Nach Baliye 9: क्या इस हफ्ते कीथ और रोशेल हो जाएंगे सलमान खान के शो से बाहर?

'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम एक्टर बरुण सोबती ने पहली बार शेयर की बेटी की तस्वीरें, देखते ही कहेंगे Aww

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन