1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने थियेटर के दिनों को किया याद, शेयर की 37 साल पुरानी तस्वीर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल ने थियेटर के दिनों को किया याद, शेयर की 37 साल पुरानी तस्वीर

 Published : Aug 15, 2020 03:52 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 03:52 pm IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने पुराने दिनों को याद किया है। उन्होंने 37 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है।

dilip joshi- India TV Hindi
दिलीप जोशी Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHI

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी फैन्स के बहुत चहेते हैं। उन्होंने अपने इस किरदार से सभी का दिल जीत लिया है और बीते 12 सालों से सभी का जेठालाल बनकर मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। दिलीप जोशी आजकल सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने अपने थियेटर के दिनों को याद करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

दिलीप जोशी ने अपनी 37 साल पुरानी शेयर की है। यह ब्लैंक एंड व्हाइट तस्वीरें उनके थियेटर के दिनों की हैं। दिलीप जोशी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-किसी ने मुझे बताया थ्रोबैक थर्सडे करके इंस्टाग्राम पर एक चीज है तो लो हम हाजिर हैं। 1983. जुहू के लेजेंडरी पृथ्वी थियेटर का ग्रीन रुम। प्ले 'खेलइया' के लिए स्टेज पर जाने से तुरंत पहले। ढेर सारी यादगार यादें खासकर चंदु भाई, परेश भाई और महेंद्र जोशी।

दिलीप जोशी ने अपने ट्रेक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- आज के खूबसूरत मौसम ने मुझे दो साल पहले गए ट्रेक की याद दिला दी। हम लगभग 10 घंटे में 30 किलोमीटर चले थे।  इन तस्वीरों में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम के कुछ सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शूटिंग फिर से शुरू हो गई है। नए एपिसोड्स का टेलिकास्ट भी हो रहा है। फैन्स शो को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन