1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के राइटर ने किया सुसाइड, परिवार ने लगाया ये आरोप

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के राइटर ने किया सुसाइड, परिवार ने लगाया ये आरोप

 Published : Dec 04, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 03:00 pm IST

अभिषेक के निधन के बाद उनके परिवार को फ्रॉड कॉल्स आ रहे हैं। 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah writer Abhishek Makwana dies by suicide - India TV Hindi
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के राइटर ने किया सुसाइड, परिवार ने लगाया ये आरोप Image Source : INSTAGRAM/TAARAKMEHTAKAOOLTAHCHASHMAHNFP

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के राइटर अभिषेक मकवाना ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा था कि उनके आत्महत्या करने की वजह आर्थिक तंगी है, लेकिन अब उनके परिवार ने दावा किया है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था और वो साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए थे। 

परिवार का कहना है कि अभिषेक के निधन के बाद उन्हें फ्रॉड कॉल आ रहे हैं और वो लोग पैसा मांग रहे हैं, उनका कहना है कि अभिषेक ने उनसे लिए थे। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिषेक ने 27 नवंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिषेक के भाई जेनिस का कहना है कि उन्होंने कई ई-मेल पढ़े, जिसके बाद अभिषेक के फाइनेंशियल जाल में फंसने का अंदाजा हुआ।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन