1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कोरोना काल में ऐसे हो रही है 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, इनसाइड वीडियो में देखें सेट का माहौल

कोरोना काल में ऐसे हो रही है 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग, इनसाइड वीडियो में देखें सेट का माहौल

 Published : Jul 20, 2020 10:14 am IST,  Updated : Jul 20, 2020 10:14 am IST

शो में जज की भूमिका निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने शूटिंग के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी मास्क, फेस शील्ड और ग्ल्वस पहनकर शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

the kapil sharma show shooting inside video- India TV Hindi
सेट पर 'द कपिल शर्मा शो' की ऐसे हो रही है शूटिंग Image Source : INSTAGRAM: @ARCHANAPURANSINGH

करीब 125 दिनों बाद कपिल शर्मा अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया था कि सेट पर एंट्री करने से पहले लोगों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उनका टेम्प्रेचर भी चेक होता है। अब शो में जज की भूमिका निभाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने शूटिंग के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी मास्क, फेस शील्ड और ग्ल्वस पहनकर शूटिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर रिहर्सल करते दिखाई दे रहे हैं। ऑडियंस भी है। पूरी टीम ने गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए मास्क, ग्ल्व्स और पीपीई किट भी पहना हुआ है। 

125 दिन बाद 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग हुई शुरू, सेट पर ऐसे पहुंचे सुमोना चक्रवर्ती और भारती सिंह

अर्चना पूरन सिंह ने वीडियो में बताया कि पूरे सेट को सैनिटाइज किया गया है। यहां तक कि कोरोना से बचाव के लिए वो खुद अपने मेकअप का टचअप करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने नई फोटो शेयर लिखा है कि अब यही नया नॉर्मल है। लंबे समय बाद शूटिंग शुरू कर वो बहुत एक्साइडेट हैं। 

archana puran singh the kapil sharma show shooting
Image Source : INSTAGRAM: @ARCHANAPURANSINGHसेट पर अर्चना पूरन सिंह

कृष्णा अभिषेक ने भी शूटिंग से पहले का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृष्णा सपना के लुक में नजर आ रहे हैं। कृष्णा बता रहे हैं कि वो शो की शूटिंग शुरू होने से कितने खुश हैं। कृष्णा ने यह भी कहा कि हर 10 मिनट में हाथ सैनिटाइज किए जाते हैं और भी बहुत सारी सावधानियां बरती जा रही हैं।

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू, कृष्णा अभिषेक-अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया वीडियो

कपिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "सभी सावधानियां ली जा रही हैं। हैशटैगस्टेसेफ हैशटैगस्टेसैनिटाइज्ड।" इस क्लिप में सुमोना चक्रवर्ती नजर आ रही हैं, जबकि एक दूसरे क्लिप में कॉमेडियन भारती सिंह को शूटिंग परिसर में प्रवेश करने से पहले खुद को सैनिटाइज करते हुए देखा जा सकता है। उनके बॉडी टेम्परेचर की भी जांच की गई।

कोरोना महामारी के बीच शूटिंग शुरू होने के बाद शो का पहला गेस्ट कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि सोनू सूद शो में पहले गेस्ट के तौर पर नज़र आ सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन