1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू, कृष्णा अभिषेक-अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया वीडियो

'द कपिल शर्मा शो' की शूटिंग शुरू, कृष्णा अभिषेक-अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया वीडियो

 Published : Jul 18, 2020 09:11 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 09:11 pm IST

वीडियो में कृष्णा सपना के लुक में नजर आ रहे हैं। कृष्णा बता रहे हैं कि वो शो की शूटिंग शुरू होने से कितने खुश हैं। 

krushna abhishek, archana puran singh- India TV Hindi
 कृष्णा अभिषेक-अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM- ARCHANA/KRUSHNA

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा लॉकडाउन के चलते घर में 125 दिन बिताने के बाद अपने मशहूर कॉमेडी शो के लिए दोबारा शूटिंग की शुरुआत की है। कपिल द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ वीडियोज साझा किए गए है जिनमें कोविड-19 महामारी के बीच उनके सह-कलाकारों को 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। वहीं कृष्णा अभिषेक ने भी शूटिंग से पहले का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कृष्णा सपना के लुक में नजर आ रहे हैं। कृष्णा बता रहे हैं कि वो शो की शूटिंग शुरू होने से कितने खुश हैं। कृष्णा ने यह भी कहा कि हर 10 मिनट में हाथ सैनिटाइज किए जाते हैं और भी बहुत सारी सावधानियां बरती जा रही हैं।

पिछले दिनों खबर आई थी कि कृष्णा कपिल का शो छोड़कर भारती संग नया शो शुरू कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि कृष्णा नये शो मे नजर जरूर आएंगे लेकिन कपिल का शो वो नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में कृष्णा ने ये तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद ही ये कयास लगने शुरू हुए थे कि कृष्णा और भारती कपिल का शो छोड़ देंगे।

 

अर्चना पूरण सिंह ने कपिल के शो की शूटिंग के लिए जाते वक्त रास्ते में वीडियो शूट किया और इस बात की जानकारी दी कि वो शूटिंग करने जा रही हैं। अर्चना खूबसूरत फ्लोरल मास्क में नजर आ रही थीं।

कपिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "सभी सावधानियां ली जा रही हैं। हैशटैगस्टेसेफ हैशटैगस्टेसैनिटाइज्ड।" इस क्लिप में सुमोना चक्रवर्ती नजर आ रही हैं, जबकि एक दूसरे क्लिप में कॉमेडियन भारती सिंह को शूटिंग परिसर में प्रवेश करने से पहले खुद को सैनिटाइज करते हुए देखा जा सकता है। उनके बॉडी टेम्परेचर की भी जांच की गई।

सभी कलाकार स्टाफ के साथ खुशी-खुशी सहयोग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अभिनेता सोनू सूद इस बार शो के पहले सेलिब्रिटी गेस्ट होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन