1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TikTok स्टार अशनूर कौर ने किया Chinese Apps को बैन करने के फैसले का समर्थन

TikTok स्टार अशनूर कौर ने किया Chinese Apps को बैन करने के फैसले का समर्थन

 Published : Jun 30, 2020 11:45 am IST,  Updated : Jun 30, 2020 07:35 pm IST

भारतीय सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए टिक टॉक सहित 59 चीनी एप बैन कर दी हैं। टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है।

ashnoor kaur- India TV Hindi
अशनूर कौर Image Source : INSTAGRAM/ASHNOORKAUR

भारतीय सरकार ने सोमवार को टिक टॉक, यूसी ब्राउजर जैसी 59 चीनी एप को बैन कर दिया है। भारत सरकार ने यह फैसला पूर्वी लद्दाख में बीते दिनों चीन और भारत की सेना के बीच हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद उपजे तनाव के बीच लिया है। टिक टॉक स्टार और टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने मोदी सरकार के इस फैसले का सपोर्ट किया है।

अशनूर ने मोदी सरकार के इस फैसले का सपोर्ट करते हुए कहा- ये जो डिजिटल स्ट्राइक है, सारे चाइनीज एप को बैन करने का फैसला लिया है, मैं इस फैसले से बहुत खुश हूं और पूरी तरह से इसका सपोर्ट करती हूं। यह सारे एप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए थे, खासकर युवाओं की जिंदगी का। ये उनके लिए एंटरटेनमेंट का साधन था। जो सबसे ज्यादा डिस्ट्रेक्शन था वो हट गया है अब हम प्रोडक्टिव चीजों पर फोकस कर सकते हैं।

अशनूर ने आगे कहा- हम हिंदुस्तानी एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें अपने एंटरटेनमेंट का साधन बना सकते हैं। यह फैसला बहुत जरुरी है हमारे आत्मनिर्भर बनने के लिए ताकि हम भारतीय चीजों का इस्तेमाल कर सकें। अशनूर के टिक टॉक पर 3.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि IT मंत्रालय ने बयान में कहा, "हमारे पास विश्वसनीय सूचना है कि ये एप ऐसे गतिविधि में लगे हुए थे, जिससे हमारी संप्रभुता और अखंडता और रक्षा को खतरा था, इसलिए हमने ये कदम उठाए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन