1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

TRP Report: दर्शकों ने किस सीरियल को दिया बड़ा झटका, किसे हाथों-हाथ लेते हुए बना दिया नंबर 1, जानें

 Published : Apr 24, 2021 11:29 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 11:29 am IST

हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल आपको अपनी ट्विस्ट एंड टर्न्स से बाधें रखते हैं तो कभी बोरितय से भी भरे होते हैं। दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया

TRP, TRP REPORT- India TV Hindi
TRP Report Image Source : INSTAGRAM

हर हफ्ते टीवी सीरियल आपका मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल आपको अपनी ट्विस्ट एंड टर्न्स से बाधें रखते हैं तो कभी बोरितय से भी भरे होते हैं। दर्शकों ने किन टीवी सीरियल्स को सिरआखों पर बिठाया और किन्हें बड़ा झटका देते हुए खारिज कर दिया, इसका लेखा-जोखा लिए हम आपको बताने वाले हैं। हम आपको ये बताने जा रहे हैं किस शो को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और किन्हें सिरे से नकार दिया है। 

 बार्क इंडिया की तरफ से जारी टीआरपी रेटिंग में साल के 15वें हफ्ते में स्टार प्लस के चार सीरियल्स ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई है। टीआरपी की इस रेस में हर बार की तरह इस बार भी स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमां टॉप पर है। लंबे समय से ये सीरियल टॉप पर बरकरार है। आइए जानते हैं आपके पसंदीदा शोज को कितनी टीआरपी मिली और कौन सा शो किस नंबर पर है।

अनुपमा

रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा साल की शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में खरा उतरा है। शो कई हफ्तों से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है और फैंस को शो में चल रहे तलाक वाला ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। साल के15वें सप्ताह में, शो ने 3.0 मिलियन दर्शकों की स्कोर को हासिल किया है।

इमली
वहीं, स्टार प्लस के शो 'इमली' को टीआरपी के टॉप 5 की लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। यह धारावाहिक 2.5 मिलियन दर्शकों के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है। यह शो भी दर्शकों को लंबे वक्त से पसंद आ रहा है

गुम हैं किसी के प्यार में
स्टार प्लस के टीवी शो गुम हैं किसी के प्यार में ने भी लगभग 2.5 मिलियन दर्शकों के स्कोर हासिल किया है टीआरपी में तीसरा स्थान हासिल किया है। नील और ऐश्वर्या स्टारर, यह शो पिछले 5 हफ्तों से लगातार बना हुआ है।

सुपर डांसर चैप्टर 4
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, गीता कपूर और अनुराग बसु की तरफ से जज किए जा रहे डांस रियलिटी शो ने 15वें सप्ताह में 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन हासिस की। इसलिए यह शो चौथे स्थान पर है। इसके अलावा, सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 ने भी समान इंप्रेशन के साथ बना हुआ है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ, ये रिश्ता क्या कहलाता है ने साल के 15वें हफ्ते में पांचवा स्थान हासिल किया। शिवांगी जोशी को सीरत और मोहसिन खान को कार्तिक के रूप में लोग पसंद कर रहे हैं। यह टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

TRP