1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने पर TV एक्टर अर्जुन बिजलानी हुए 'क्वारंटीन'

पत्नी के कोरोना पॉजिटिव होने पर TV एक्टर अर्जुन बिजलानी हुए 'क्वारंटीन'

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2020 06:21 am IST,  Updated : Oct 05, 2020 06:21 am IST

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद अभिनेता ने खुद को 'होम क्वारंटीन' कर लिया है।

Arjun Bijlani wife neha swami corona positive- India TV Hindi
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद अभिनेता ने खुद को 'होम क्वारंटीन' कर लिया है। अर्जुन ने इसकी जानकारी साझा करने के लिए ट्विटर पर पोस्ट किया।

उन्होंने लिखा, "दोस्तो, मेरी पत्नी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाई गईं। मैं और मेरा परिवार 14 दिनों के होम क्वारंटीन होने जा रहा है। हम स्वस्थ और ठीक हैं और मुझे आशा है कि हम आगे भी ठीक रहेंगे। अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखिए।"

बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना वायरस से संक्रमित, हैदराबाद के अस्पताल में किया गया भर्ती

उन्होंने आगे यह भी आग्रह किया कि पिछले कुछ दिनों में उनकी पत्नी के जो भी संपर्क में आया हो, वह टेस्ट करवा ले।

बता दें कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अब तक कई लोग कोविड-19 का शिकार हो चुके हैं। इनमें बच्चन परिवार, अनुपम खेर का परिवार, पार्थ समथान, मोहेना कुमारी, हिमांशी कोहली, हिमांशी खुराना और तमन्ना भाटिया सहित तमाम जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन