1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने बताया आखिर ओटीटी प्लेटफार्म से करियर की शुरुआत करना क्यों है जरुरी

टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने बताया आखिर ओटीटी प्लेटफार्म से करियर की शुरुआत करना क्यों है जरुरी

 Published : Jan 13, 2021 07:32 am IST,  Updated : Jan 13, 2021 07:32 am IST

अभिनेत्री अदा खान फिल्म 'एक मुलाकात' के साथ फिल्म की दुनिया में कदम रखने वाली हैं, इस फिल्म में उनके सह कलाकार शशांक व्यास हैं।

टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने बताया आखिर ओटीटी प्लेटफार्म से करियर की शुरुआत करना क्यों है जरुरी- India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने बताया आखिर ओटीटी प्लेटफार्म से करियर की शुरुआत करना क्यों है जरुरी Image Source : INSTAGRAM/ADAAKHANN

अभिनेत्री अदा खान के टेलीविजन में कई फैंस हैं, सीरियल नागिन से खास पहचान बनाने वाली अदा खान वह अब एक छोटी फिल्म के साथ ओटीटी प्लेटफार्म में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री फिल्म एक मुलाकात के साथ फिल्म की दुनिया में आ रही हैं, इस फिल्म में उनके सह कलाकार शशांक व्यास हैं।

फिल्म का निर्देशन मानव भिन्दर द्वारा किया जा रहा है। अदा बताती हैं कि मानव उनका सबसे अच्छा दोस्त है, जिसने शूटिंग के अनुभव को यादगार बना दिया है।

गौहर खान को शादी के बाद नहीं मिली एक भी छुट्टियां, लगातार कर रही हैं शूटिंग

अभिनेत्री ने कहा, "अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ शूटिंग करना बहुत अच्छा एहसास देता है और आप ऐसा महसूस नहीं करते हैं कि आप काम कर रहे हैं। मानव भिन्दर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और वह लघु फिल्म के निर्देशक भी हैं। हम एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते हैं। शूटिग के दौरान हमने काफी मजा लिया। शूटिंग रात में थी, लेकिन हम बहुत थके हुए या नींद महसूस नहीं कर रहे थे, क्योंकि यह बहुत मजेदार था।"

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नायरा की मौत पर क्रिएटिव हेड गरिमा और राजन शाही का बयान पहली बार आया सामने 

अदा ओटीटी प्लेफार्म पर और काम करना चाहती हैं, क्योंकि उनको लगता है कि ओटीटी प्लेटफार्म से करियर की शुरुआत काफी अच्छी होती है।

एक मुलाकात अब हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

इनपुट आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन