1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन डायरी : नई चीजें करने का प्रयास कर रही है 'अलादीन' एक्ट्रेस अवनीत कौर

लॉकडाउन डायरी : नई चीजें करने का प्रयास कर रही है 'अलादीन' एक्ट्रेस अवनीत कौर

 Written By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 11:37 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 11:37 pm IST

कोरोना के चलते पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

avneet kaur- India TV Hindi
लॉकडाउन में घरवालों के साथ समय बिता रही हैं अवनीत कौर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: 'अलादीन नाम तो सुना होगा' की अभिनेत्री अवनीत कौर लॉकडाउन के दौरान घर में एक-नए तरह के कामों में खुद को व्यस्त रख रही हैं। अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं और उनके साथ बैठकर फिल्में व शोज देखती हैं।

अवनीत ने कहा, "मैं शूट से दूर होकर इस समय का सबसे अच्छा उपयोग कर रही हूं और ज्यादातर वक्त अपने परिवार के साथ बिता रही हूं, क्योंकि मुझे उनके साथ पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था। मैं नई चीजें करने की कोशिश कर रही हूं, क्योंकि मैं पढ़ाई के तनाव से भी पूरी तरह से मुक्त हूं। हाल ही में हमने मेरे भाई का जन्मदिन मनाया और मैंने उसके लिए केक बनाया और यह होम पीरियड के दौरान सबसे अच्छी चीज थी।"

वह अपने समय का प्रयोग अपने रूम को ठीक करने, सामानों को सही ढंग से रखने और वार्डरोब को सुसज्जित करने में बिता रही हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अपने सोशल मीडिया हैंडल के लिए मजेदार कंटेट क्रिएट कर रही हूं। इस वक्त ने मुझे मेरे परिवार के और भी करीब ला दिया है और हम सब एक परिवार की तरह साथ में बैठ कर फिल्में और शो देखते हैं। मैं अपनी मां के सबसे ज्यादा करीब हूं। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं।"

बता दें कि कोरोना से लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग घरों पर रहने को मजबूर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन