1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. महाशिवरात्रि पर टीवी एक्ट्रेस एकता जैन ने लिया 'अर्धनारीश्वर' का रूप, तस्वीर हुई वायरल

महाशिवरात्रि पर टीवी एक्ट्रेस एकता जैन ने लिया 'अर्धनारीश्वर' का रूप, तस्वीर हुई वायरल

 Published : Mar 11, 2021 10:22 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 10:42 am IST

एकता जैन भगवान शिव (अर्धनारीश्वर) के रूप में एक मेकअप स्टूडियो से शूटिंग की सेट पर जाती नजर आई हैं।

Ekta Jain- India TV Hindi
 Ekta Jain as  Ardhanarishwar Image Source : PTI

टेलीविजन अभिनेत्री एकता जैन आज महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव (अर्धनारीश्वर) के रूप में एक मेकअप स्टूडियो से शूटिंग की सेट पर जाती नजर आई हैं। एकता की यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में एकता के हाथों में त्रिशूल और डमरू दोनों नजर आ रहे हैं। 

बता दें गायक और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट अनूप जलोटा ने हाल ही में 'सत्य साईं बाबा' की बायोपिक में अभिनय किया था, वह अब इसके सीक्वल में भी नजर आएंगे। इस बायोपिक में एकता जैन भी अहम किरदार में नजर आने वाली है।  

एकता की प्रतिभा पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने कहा, "एकता जैन एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वह सत्य साईं बाबा 2 में हमारे साथ काम कर रही हैं और मुझे यकीन है कि वह अपनी भूमिका को सही ठहराएंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन