1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल ने सड़कों पर चलाई साइकिल, चेहरे पर मास्क लगाए आए नज़र

टीवी कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल ने सड़कों पर चलाई साइकिल, चेहरे पर मास्क लगाए आए नज़र

 Published : Jun 06, 2020 08:43 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 08:43 am IST

अनलॉक हो रहे भारत में लोगों ने धीरे-धीरे बाहर निकलना शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए लोग चेहरे पर मास्क लगा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कर रहे हैं।

शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल- India TV Hindi
शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल Image Source : INSTAGRAM: @KANCHI KAUL

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है। देश में इसे फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था, लेकिन जरुरतों को ध्यान में रखते हुए अब इसमें राहत दी जा रही है। अनलॉक हो रहे भारत में लोगों ने धीरे-धीरे बाहर निकलना शुरू किया। टीवी कपल शब्बीर अहलूवालिया और कांची कौल भी अपने घर से बाहर निकले और खुद को फिट रखने के लिए साइकिल चलाई।

कांची कौल ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 20 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इस दौरान दोनों ने अपनी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा और चेहरे पर मास्क लगाए नज़र आए। दोनों ने बीच पर सेल्फी भी क्लिक की और इतने दिनों बाद बाहर निकलने का अनुभव भी शेयर किया। 

बता दें कि इससे पहले एक्टर और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन भी अपनी पत्नी अंकिता के साथ सड़कों पर निकले थे और दौड़ लगाई थी। उन्होंने भी अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन