1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन 4' छोड़ रही है ये टीवी एक्ट्रेस, लिखा 'जानती थी ऐसा होगा'

'नागिन 4' छोड़ रही है ये टीवी एक्ट्रेस, लिखा 'जानती थी ऐसा होगा'

 Published : Feb 08, 2020 11:01 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 11:01 am IST

नागिन 4 के लोकप्रिय किरदार नयनतारा का खात्मा होने जा रहा है क्योंकि शो में ये किरदार निभा रही जैस्मीन भसीन शो छोड़ रही हैं। 

jasmine bhasin to quit naagin 4- India TV Hindi
जैस्मीन भसीन नागिन 4 छोड़ेंगी

टीवी के लोकप्रिय शो नागिन 4 में लीड रोल कर रही टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन के शो छोड़ने की खबर आई है। जैसमीन ने खुद शो छोड़ने की बात को कंफर्म किया है।  इस शो में जैस्मीन भसीन के साथ साथ निया शर्मा और विजेंद्र कुमेरिया भी लीड रोल निभा रहे हैं। जैस्मीन शो के पॉपुलर किरदारों में से एक थी और उसके शो छोड़ने पर न सिर्फ फैंस मायूस हो सकते हैं बल्कि शो की टीआरपी को भी नुकसान होने की संभावना बन रही है। 

जैस्मीन शो में नागिन बनी जेस्मीन निया शर्मा के नागिन रूप नयनतारा को दिखाती थी। दरअसल जैस्मीन दर्शकों के सामने नागिन का रहस्य पैदा करती थी। जब निया शर्मा नागिन के रूप में ढलती तो जैस्मीन यानी नयनतारा का किरदार दिखता था। हालांकि जैस्मीन ने खुद स्वीकार किया है कि शो वो किसी तनाव या विवाद की वजह से नहीं छोड़ रहीं। उनका  कहना है कि वो जानती थी कि एक न एक दिन इस किरदार का अंत हो जाएगा।  

कहा जा रहा है कि जैस्मीन ने शो में अपना आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिया है। जैस्मीन का कहना है कि नयनतारा के साथ जो भी होगा, उस राज पर से भी से धीरे-धीरे पर्दा हट जाएगा। उन्होंने कहा- मुझे अपने रोल औऱ करेक्टर से दिक्कत नहीं है, मुझे पता था कि ये खत्म होगा ही।

आपको बता दें कि नागिन 4 के हालिया प्रोमो में नागिन 3 की विशाखा यानी अनीता हंसनंदानी नयनतारा को मारने की कोश‍िश कर रही हैं। इस तरह के शूट से साफ हो गया है कि निर्माता जैस्मीन के किरदार को खत्म कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन