1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कसौटी जिंदगी..' की 'कोमोलिका' उर्वशी ढोलकिया ने कोरोना वायरस को दी मात, 25 दिनों से थीं संक्रमित

'कसौटी जिंदगी..' की 'कोमोलिका' उर्वशी ढोलकिया ने कोरोना वायरस को दी मात, 25 दिनों से थीं संक्रमित

 Published : Oct 10, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 01:03 pm IST

'कसौटी जिंदगी..' की 'कोमोलिका' उर्वशी ढोलकिया ने कोरोना वायरस को दी मात, 25 दिनों से थीं संक्रमित

urvashi dholakia recovers from coronavirus- India TV Hindi
कोरोना वायरस को उर्वशी ढोलकिया ने दी मात Image Source : INSTAGRAM

मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और बताया है कि अब वो पूरी तरह से ठीक हैं।

उर्वशी ढोलकिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि पिछले 25 दिन का अनुभव कैसा रहा। किस तरह की परेशानियां हुईं। अब उन्होंने कोविड-19 को मात दे दी है और पूरी तरह से ठीक हैं।

कोरोना वायरस मरीजों की सेवा करने वाली अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा हुईं कोविड-19 पॉजिटिव

अब तक कई स्टार्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, कई सेलेब्स ने इसे मात भी दे दी और वापस काम पर लौट चुके हैं। इनमें बच्चन परिवार, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर सहित कई हस्तियां शामिल हैं।

उर्वशी टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है। कई रिएलिटी शोज में भी नज़र आ चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन