1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. वरुण बडोला के पिता और मशहूर एक्टर विश्व मोहन बडोला का निधन

वरुण बडोला के पिता और मशहूर एक्टर विश्व मोहन बडोला का निधन

 Published : Nov 24, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 04:04 pm IST

 विश्व मोहन बडोला ने कई मशहूर फिल्मों, टीवी सीरियल्स और थियेटर में काम किया है।  

vishwa mohan badola- India TV Hindi
वरुण बडोला के पिता और मशहूर एक्टर विश्व मोहन बडोला का निधन Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: मशहूर एक्टर विश्व मोहन बडोला का 23 नवंबर 2020 को निधन हो गया। विश्व मोहन बडोला मशहूर एक्टर वरुण बडोला के पिता भी थे। विश्व मोहन बडोला ने कई मशहूर फिल्मों, टीवी सीरियल्स और थियेटर में काम किया है।  वरुण बडोला के निधन की खबर बेटे वरुण बडोला की वाइफ राजेश्वरी सचदेव ने दी। परिवार इस निधन से सदमे में है और काफी दुखी है।

विश्व  मोहन बडोला ने कई दशकों तक शोबिज में काम किया है, उनकी आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए उन्हें जाना जाता है। विश्व मोहन बडोला को स्वदेश, जोधा अकबर, प्रेम रतन धन पायो और मुन्ना भाई एमबीबीएस में देखा गया था। 

साल 2018 में वो तब्बू की फिल्म मिसिंग में भी नजर आए थे। इसके अलावा जॉली एलएलबी 2 और जलपरी जैसी फिल्मों में उनके योगदान को काफी पसंद किया गया। उनका निधन बॉलीवुड के लिए गहरी क्षति है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन