1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss फेम विकास गुप्ता को हुआ कोरोना, कहा- 'पॉजिटिव होना हमेशा अच्छा नहीं...'

Bigg Boss फेम विकास गुप्ता को हुआ कोरोना, कहा- 'पॉजिटिव होना हमेशा अच्छा नहीं...'

 Published : Jun 05, 2021 06:33 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 06:41 am IST

विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर फैंस को जानकारी दी है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

bigg boss fame vikas gupta positive for coronavirus says being positive is not always good - India TV Hindi
Bigg Boss फेम विकास गुप्ता को हुआ कोरोना, कहा- 'पॉजिटिव होना हमेशा अच्छा नहीं...' Image Source : INSTAGRAM: LOSTBOYJOURNEY

देश में कोरोना वायरस का कहर अभी भी थमा नहीं है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब प्रोड्यूसर और बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी है। 

विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 'पॉजिटिव रहना हमेशा अच्छा नहीं है। इस केस में तो बिल्कुल भी नहीं। मैं कोविड पॉजिटिव हो गया हूं। जो लोग भी मेरे संपर्क में आए थे, मैं उनसे टेस्ट कराने की अपील करता हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और घर पर ही क्वारंटीन हूं। जल्द ही रिकवर होने की उम्मीद करता हूं।'

 

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ने ये भी बताया कि वो काफी सावधानी बरतते थे। इसके बावजूद कोविड की चपेट में आ गए। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर किसी को कोई मदद या जानकारी चाहिए तो वो उन्हें मैसेज कर सकते हैं। उनसे जितना हो पाएगा, वो करने की कोशिश करेंगे। 

विकास के इस पोस्ट पर गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा- 'जल्दी ठीक हो जाओ।' वहीं, शेफाली बग्गा, जान कुमार सानू और दीपिका सिंह सहित कई सेलेब्स ने उनकी सेहत की दुआ की है। 

विकास गुप्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन