1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जब रावण के साथ सीता पहुंची थीं पार्लियामेंट, दीपिका चिखलिया ने शेयर की 'लंकेश' संग यादगार फोटो

जब रावण के साथ सीता पहुंची थीं पार्लियामेंट, दीपिका चिखलिया ने शेयर की 'लंकेश' संग यादगार फोटो

 Published : Apr 14, 2020 06:26 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 07:11 pm IST

दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

जब रावण के साथ सीता...- India TV Hindi
जब रावण के साथ सीता पहुंची थीं पार्लियामेंट

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरा देश  लॉकडाउन कर दिया गया है, 3 मई तक सभी अपने अपने घरों में ही रहेंगे। ऐसे में सभी चैनल अपने पुराने शो वापस टीवी पर दिखा रहे हैं। दूरदर्शन ने तो पब्लिक डिमांड पर फिर से अपने सभी मशहूर शो री-टेलीकास्ट करने का फैसला किया।  इनमें से सबसे पहले शुरू हुआ था ‘रामायण’। 'रामायण' को काफी अच्छी टीआरपी भी मिल रही है। रामायण के दोबारा टेलीकास्ट होने से इस शो से जुड़े स्टारकास्ट भी चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और रावण अरविंद त्रिवेदी की रामायण देखते हुए तस्वीर वायरल हुई थी,  इस बीच रामायण में सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया की रावण का रोल निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी संग एक तस्वीर वायरल हो रही है।

'रामायण' का सीता हरण सीन देखकर 'रावण' अरविंद त्रिवेदी हुए भावुक

दीपिका ने खुद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- लंकेश और मैं पहली बार पार्लियामेंट पहुंचे।

इससे पहले भी दीपिका एक तस्वीर शेयर कर चुकी हैं जिसमें वो पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीर पोस्ट की थी। ये तस्वीर तब की है जब दीपिका वडोदरा से इलेक्शन लड़ रही थीं। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वडोदरा के चुनाव में खड़ी थी। मेरे साथ दाईं तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी और फिर मैं और चुनाव के इंचार्ज नलिन भट्ट।' अपने ट्वीट में दीपिका ने पीएम मोदी को भी टैग किया है।

बता दें, दूरदर्शन पर रामायण के पुन: प्रसारण की वजह से दूरदर्शन की टीआरपी में काफी बढ़त हुई है और दूरदर्शन को फायदा ह रहा है। अब तो दूरदर्शन ने डीडी रेट्रो नाम का नया चैनल लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ पुराने मशहूर धारावाहिक दिखाए जाएंगे। रामायण दूरदर्शन पर सुबह 9 बजे और रात 9 बजे प्रसारित किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन