1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' का सीता हरण सीन देखकर 'रावण' अरविंद त्रिवेदी हुए भावुक, वीडियो में हाथ जोड़े दिखे

'रामायण' का सीता हरण सीन देखकर 'रावण' अरविंद त्रिवेदी हुए भावुक, वीडियो में हाथ जोड़े दिखे

 Published : Apr 13, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Apr 13, 2020 04:13 pm IST

1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल निभाया था। अब वो 84 वर्ष के हैं।

अरविंद त्रिवेदी- India TV Hindi
33 साल बाद 'रामायण' देखकर भावुक हुए अरविंद त्रिवेदी 

कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' के पुन: प्रसारण का फैसला किया। 33 साल बाद टीवी पर दोबारा रामायण देखकर लोगों को पुरानी यादें ताजा हो रही हैं, वहीं इस शो से जुड़े कलाकारों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में इस शो के राम यानी कि अरुण गोविल पोते और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रामायण देखते नजर आए थे। अब शो में रावण का रोल निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपने घर पर रामायण देखते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में अरविंद त्रिवेदी सीता हरण वाला एपिसोड देख रहे हैं। जैसे ही सीन खत्म होने वाला होता है अरविंद हाथ जोड़ लेते हैं, ऐसा लग रहा है कि वो सीता हरण के लिए माफी मांग रहे हों। वायरल वीडियो आप यहां देख सकते हैं-

अरविंद त्रिवेदी मशहूर गुजराती थिएटर आर्टिस्ट उपेंद्र त्रिवेदी के भाई हैं। अरविंद ने साल 1971 में बलराज साहनी की फिल्म ‘पराया धन’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और फिर ‘जंगल में मंगल’, ‘प्रेम बंधन’ और ‘हम तेरे आशिक’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में नज़र में आए। साल 1987 में रामानंद सागर ने टीवी शो‘रामायण’बनाया, इस शो में उन्होंने अपने पिछले शो ‘विक्रम और बेताल’ के ही अधिकतर एक्टर्स को साइन किया था,. अरविंद भी उन्हीं में से एक थे।  सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं पॉलिटिक्स में भी अरविंद त्रिवेदी ने हाथ आजमाया, साल 1991 में अरविंद त्रवेदी ने बीजेपी की गुजरात की सारबरकांठा सीट से इलेक्शन लड़ा और जीतकर सांसद बन गए। हिंदी और गुजराती फिल्मों को मिला दिया जाए तो अरविंद ने 250 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। .

अरविंद त्रिवेदी
रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी

 अरविंद त्रिवेदी सेंसरबोर्ड के चेयरमैन भी रहे। 84 साल के हो चुका अरविंद अब एक्टिंग से दूर अपने घर पर समय बिताते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन