1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ससुराल सिमर का 2' में नहीं दिखाई देंगी दीपिका कक्कड़? जानें क्या है सच्चाई

'ससुराल सिमर का 2' में नहीं दिखाई देंगी दीपिका कक्कड़? जानें क्या है सच्चाई

 Published : Jun 17, 2021 05:26 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 05:32 pm IST

पिछले सीज़न की तरह, मौजूदा सीज़न की कहानी पहले से ही सभी का ध्यान खींच रही है और हमेशा की तरह दीपिका के प्रदर्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया है।

Dipika Kakar- India TV Hindi
 क्या 'ससुराल सिमर का 2' में नहीं दिखाई देंगी दीपिका कक्कड़?  Image Source : INSTAGRAM/DIPIKA KAKAR

टेलीविजन अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने डेली सोप ससुराल सिमर का में सिमर भारद्वाज की भूमिका से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वह 2011 में शो की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़ी हुई हैं। यह बालिका वधू के बाद कलर्स टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक था। इसके खत्म होने के सात साल बाद, उन्होंने इस साल अप्रैल में शुरू हुई सीरीज़ के दूसरे सीज़न में अपनी एंट्री की। पहले सीज़न से केवल दीपिका और जयती भाटिया को ही रिटेन किया गया था जबकि बाकी की कास्ट नई है।

पिछले सीज़न की तरह, मौजूदा सीज़न की कहानी पहले से ही सभी का ध्यान खींच रही है और हमेशा की तरह दीपिका के प्रदर्शन ने दर्शकों को प्रभावित किया है।

हालांकि, अब फैंस की निराशा करने वाली रिपोर्ट्स सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है डेली सोप में दीपिका की भूमिका समाप्त हो गई है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अंदरूनी सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहले से तय किया गया था कि दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम टेलीविजन सोप का स्थायी हिस्सा नहीं होंगे। शुरुआती कुछ एपिसोड में सिमर और प्रेम के रूप में अपनी भूमिका निभाने और कहानी के लिए पुराने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए केवल प्रोडक्शन की उनसे संपर्क किया गया था। 

अब से राधिका मुथुकुमार द्वारा निभाई गई छोटी सिमर की कहानी आगे बढ़ेगी। राधिका को अविनाश मुखर्जी के साथ जोड़ा गया है। इन दोनों के अलावा डेली सोप में करण और तान्या शर्मा के किरदारों पर भी फोकस किया जाएगा।

अब तक की कहानी में दिखाया गया है कि आरव की शादी रीमा के साथ तय हो गई थी लेकिन वह ऑडिशन के लिए शादी को बीच में ही छोड़ देती है। वह छोटी सिमर को अपना पहनावा पहनाती है और उसकी जगह शादी में बिठाती है। बाद में जब सभी को सच्चाई का पता चलता है तो वे छोटी सिमर की आलोचना करते हैं। जबकि सिमर छोटी सिमर का समर्थन करती है और माताजी को बताती है कि वह एक आदर्श बहू है, मगर उसका अपमान किया जाचा और उसे घर से बाहर निकाल देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दीपिका के किरदार का अंत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन