1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रसोड़े में कौन था' वायरल वीडियो पर प्रोड्यूसर यशराज मुख्ते का आया रिएक्शन

'रसोड़े में कौन था' वायरल वीडियो पर प्रोड्यूसर यशराज मुख्ते का आया रिएक्शन

 Published : Aug 25, 2020 11:20 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 11:20 am IST

साथ निभाना साथिया सीरियल के एक डायलॉग पर यशराज मुखाते पर एक मैशअप बनाया था जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

yashraj mukhate- India TV Hindi
यशराज मुखाते Image Source : TWITTER/@YBMUKHATE

आज के समय में सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को वायरल होते देर नहीं लगती है। बीते 3 दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोकिलाबेन गोपी बहू से पूछती नजर आ रह हैं 'रसोड़े में कौन था?' यह वीडियो औरंगाबाद के म्यूजिक वीडियो यशराज मुखाते ने मस्ती के लिए बनाया था। जिसमें उन्होंने साथ निभाना साथिया सीरियल के एक डायलॉग का मैशअप बनाया है। इस वीडियो को अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, वरुण धवन सहित कई सेलिब्रिटीज शेयर किया है।

सीरियल साथ निभाना साथिया 2017 में ऑफ एयर हो चुका है। मगर इस सीरियल पर मीम्स अभी भी बनते रहते हैं। कोकिलाबेन, गोपी बहू और राशी बहू की नोक-झोंक सभी को बहुत पसंद आती है। यह वीडियो बनाने वाले यशराज मुखाते ने कहा- मैं किसी और प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था और काम के बीच में यह मैशअप तनाव कम करने के लिए बनाया था। मुझे विश्वास नहीं था कि यह मैशअप वायरल हो जाएगा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से सभी का इतना प्यार मिलता।

यशराज ने आगे कहा-कोकिलाबेन का किरदार निभाने वाली रुपल पटेल के फोन ने म्यूजिक प्रोड्यूसर को फोन किया।उन्होंने फोन करके कहा- मैं कोकिलाबेन बोल रही हूं, रुपल पटेल। एक पल के लिए तो मुझे विश्वास नहीं हुआ। मैंने कई सालों में उनके किरदार पर मीम्स बनाए। उन्हें मेरा काम इतना पसंद आया कि उन्होंने मुझे बधाई देने के लिए फोन किया। 

ये वायरल वीडियो देखकर रुपल पटेल का रिएक्शन भी सामने आया। रूपल ने कहा- "मेरी भाभी ने मुझे इसके बारे में एक मैसेज भेजा। बाद में मेरी को-एक्ट्रेस रिया शर्मा ने मुझे ये रैप भेजा।मैं देखकर शॉक् हो गई। मैं इस बात से हैरान थी कि यशराज को यह क्लिप कैसे मिली क्योंकि मैंने कभी भी ऐसा गाना नहीं गाया था।  बाद में, मुझे एहसास हुआ कि यह एक रैप है जो इन्होंने मेरे संवादों का उपयोग करके कंपोज किया है। मुझे यह इतना पसंद आया कि मैंने कुछ दोस्तों से उसका नंबर मांगा। मैंने उससे बात की और आभार व्यक्त किया। "

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन