1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये हैं मोहब्बतें' फेम करण पटेल दिसंबर में बनने वाले हैं पिता

'ये हैं मोहब्बतें' फेम करण पटेल दिसंबर में बनने वाले हैं पिता

 Published : Oct 22, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 01:48 pm IST

'ये हैं मोहब्बतें' फेम करण पटेल दिसंबर में पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और अंकिता दोनों बहुत एक्साइटिड हैं।

Karan patel become father in december- India TV Hindi
Karan patel become father in december Image Source : INSTAGRAM

'ये हैं मोहब्बतें' फेम करण पटेल और अंकिता भार्गव जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों दिसंबर में माता-पिता बनेंगे। अंकिता और करण 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले साल अंकिता का मिसकैरिज हो गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करण और अंकिता दोनों ही बच्चे को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। अभी से घर में नन्हें मेहमान के आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि करण ने इस खबर के बारे में किसी को बताया नहीं है। करण और अंकिता किसी भी तरह की अटेंशन नहीं चाहते हैं इसलिए उन्होंने यह बात सभी से छुपाकर रखी हुई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण पटेल 'ये हैं मोहब्बतें' से फेमस हुए हैं। मगर उन्होंने जुलाई में इस शो को अलविदा कह दिया था। स्टंट रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में पार्टिसिपेट करने के लिए करण पटेल ने एकता कपूर का शो छोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण पटेल शो से बाहर हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन