1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जै़न इमाम के घर पसरा मातम, चचेरे भाई का कोरोना से निधन

जै़न इमाम के घर पसरा मातम, चचेरे भाई का कोरोना से निधन

 Published : May 05, 2021 07:13 pm IST,  Updated : May 05, 2021 07:13 pm IST

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। आए दिनों लाखों लोग रोज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इन दिनों आम लोगों के साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनों को खोने के दर्द से जूझ रहे हैं। 

Zain Imam- India TV Hindi
जै़न इमाम के घर पसरा मातम, चचेरे भाई का कोरोना से निधन Image Source : INSTAGRAM/ZAIN IMAM

कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। आए दिनों लाखों लोग रोज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। इन दिनों आम लोगों के साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनों को खोने के दर्द से जूझ रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली ने अपने भाई जतिन को खो दिया है। अब टेलीविजन अभिनेता ज़ैन इमाम के चचेरे भाई कोरोना से जूझते हुए अपनी जिंदगी की जंग हार गए हैं।

टेलीविजन अभिनेता ज़ैन इमाम अपने भाई के निधन से सदमे में हैं। अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए, उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हम अपने प्यारे और सबसे बड़े चचेरे भाई कुकू भाई, सईद तकी इमाम को अलविदा कह रहे हैं। उन्होंने सभी के दिलों में अपने लिए जगह बनाई। हम अब भी विश्वास नहीं कर सकते कि आपने इतनी जल्दी दुनिया को छोड़ दिया है। हम सभी का मानना ​​था कि आप इससे उबर जाएंगे और जितनी जल्दी हो सके घर लौट आएंगे, लेकिन अल्लाह के पास कोई और प्लान था।"

ज़ैन इमाम ने आगे लिखा, "इंडस्ट्री ने एक अच्छा लेखक, कवि, अच्छा वक्ता और एक अच्छा इंसान खो दिया है। सिर्फ 10 दिन पहले, आपने अपनी मां को खो दिया और हमने अपनी बड़ी अम्मी को खो दिया। हम सोच रहे थे कि आप ठीक हो जाएंगे और वापस लौट आएंगे। बहुत से लोग आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। हम सब के अलावा, आपकी लेखक टीम आपके लिए दवाइयां और अन्य चीजें उपलब्ध कराती रही।''

ज़ैन इमाम का इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस सहित टेलीविजन जगत के सितारे भी दुख व्यक्त करते हुए देखे गए हैं। अभिषेक कपूर, शरद मल्होत्रा, पूजा चोपड़ा, अविका गौर, अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने अभिनेता को अपने भाई को श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन