1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 31 साल पुराना हॉरर शो, जिसका म्यूजिक सुन कांप जाती थी रूह, घर में छा जाता था सन्नाटा, IMDb पर मिली है 7.2 रेटिंग

31 साल पुराना हॉरर शो, जिसका म्यूजिक सुन कांप जाती थी रूह, घर में छा जाता था सन्नाटा, IMDb पर मिली है 7.2 रेटिंग

 Published : May 15, 2026 10:58 pm IST,  Updated : May 15, 2026 10:58 pm IST

90 के दशक में जब सबसे डरावना हॉरर शो टीवी पर आता था तो लोगों की नींद उड़ जाती थी। अपने कई खौफनाक कहानियां देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस भूतिया शो के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसका हर एपिसोड देख लोग कांपने लग जाते थे।

Aahat- India TV Hindi
ये हॉरर शो देख उड़ जाएगी नींद Image Source : SCREEN GRAB FROM RDC HORROR SHOW YT

हॉरर फिल्में और सीरीज तो सभी ने देखी होगी, लेकिन आज हम आपको 31 साल पुराने एक ऐसे हॉरर टीवी शो के बारे में बताने वाले हैं, जिसका नाम सुनते ही लोग आज भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी कहानी कितनी डरावनी हो सकती है। हम 'जी हॉरर शो', 'रात होने को है', 'श्श्श्श...कोई है' या 'किले का रहस्य' जैसे पॉपुलर हॉरर शोज की बात नहीं कर रहे हैं। इन हॉरर शो को तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन आज हम जिस हॉरर शो की बात कर रहे हैं, उसके कुल 6 सीजन आ चुके हैं और सभी बहुत खौफनाक थे। उसकी कहानी देख रात भर सो नहीं पाते थे और आंखें बंद करते ही उसके भूतिया सीन्स दिखाई देने लगाते हैं। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे शो दिखाने से डरते थे।

31 साल पुराना खौफनाक हॉरर शो

ये करीब 31 साल पुराना शो है, जिसने लोगों को डर और खौफ का असल मतलब बताया था। इन दिनों दर्शकों में हॉरर शो देखने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ा है, लेकिन आज के कंटेंट में भी कुछ लोग वो पुराना डर देखना मिस करते हैं। अगर आप कुछ बेहतरीन देखने की तलाश में है तो भूत-प्रेत, अलौकिक घटनाएं और डरावने सीन से भरपूर 'आहट' देख सकते हैं, जिसका म्यूजिक सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और उनका आंख बंद करना तक मुश्किल हो जाता था। अगर आप 90s के बच्चे हैं तो अपने अपनी जिंदगी में एक बार ये शो जरूरी देखा होगा। इसका हर एपिसोड देखने के बाद बच्चे से लेकर बूढ़े तक डर जाते थे।

हर एपिसोड देख कांप जाती थी रूह

'आहट' सबसे पहले 5 अक्टूबर 1995 को टेलीकास्ट हुआ था और 6 हिट सीजन के बाद ये शो बंद हो गया। इस हॉरर शो का पहला सीजन 1995–2001 तक, दूसरा सीजन 2004 से 2005 तक चला, तीसरा सीजन 2007, 2009-2010 तक चौथा सीजन, पांचवा सीजन 2010 और छठा सीजन 2015 में आया था। इसके कई एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी नजर आए थे। ‘आहट’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले लोकप्रिय हॉरर शोज में से एक रहा है। इसे IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली थी।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज, जिसके आगे फेल है 'ग्राम चिकित्सालय', IMDb रेटिंग मिली 9, हर एपिसोड कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर

26 साल में 'सोनपरी' की फ्रूटी का इतना बदला रंग-रूप, एक्ट‍िंग छोड़ यूं कमा रही करोड़ों, गेमिंग से चमकी किस्मत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन