1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Tina Datta को भाभी बनाना चाहते हैं abdu rozik, जानिए कौन हैं छोटे भाईजान के भाई

Tina Datta को भाभी बनाना चाहते हैं abdu rozik, जानिए कौन हैं छोटे भाईजान के भाई

 Written By: IANS Edited By: Poonam Shukla
 Published : Nov 07, 2022 11:34 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 11:34 pm IST

Big boss: 'बिग बॉस 16' के सबसे प्यारे प्रतियोगी अब्दु रोजिक अपनी दोस्त टीना दत्ता को एक परफेक्ट लड़के के बारे में सुझाव देते नजर आएंगे, जिसे वह डेट कर सकती हैं। जहां टीना, अब्दू और शालिन मस्ती भरी बातचीत कर रहे हैं, वहीं अब्दु टीना को चिढ़ाता है कि उसे उसके भाई को डेट करना चाहिए।

ians- India TV Hindi
Tina Datta Image Source : IANS

Big boss: 1 अक्टूबर से बिग बॉस ऑन एयर हुआ है। बता दें इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस सीजन में भी एक से एक कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक भी आए हैं। दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं। बता दें अब्दु रोजिक एक ताजिक गायक, ब्लॉगर, संगीतकार और बॉक्सर हैं। वहीं इस सीजन में टीना दत्ता भी हैं। टीना और शालिन को एक दुसरे के नाम से काफी छेड़ा जाता है। वहीं घर के सबसे छोटे सदस्या अब्दू ने टीना को उनके भाई को डेट करने के लिए कहा। आइए जानते हैं कौन हैं अब्दू का भाई। 

Katrina Kaif: बिना बुलाए ही कैटरीना की शादी में निकल गए थे kapil sharma, फिर याद आई ये बात...

शालिन रोजि़क को डेट

'बिग बॉस 16' के सबसे प्यारे प्रतियोगी अब्दु रोजिक अपनी दोस्त टीना दत्ता को एक परफेक्ट लड़के के बारे में सुझाव देते नजर आएंगे, जिसे वह डेट कर सकती हैं। जहां टीना, अब्दू और शालिन मस्ती भरी बातचीत कर रहे हैं, वहीं अब्दु टीना को चिढ़ाता है कि उसे उसके भाई को डेट करना चाहिए। वह उसका नाम जानने के लिए उत्सुक हो जाती है और वह जवाब देता है, शालिन रोजि़क।

Jhalak Dikhla Ja 10 में नहीं चला 'अनुपमा' के बेटा का जादू, हुए शो से बाहर

गौतम और सौंदर्या की लव केमिस्ट्री

गौतम सिंह विग और सौंदर्या शर्मा की लव केमिस्ट्री पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी है। 'बिग बॉस' के कुछ प्रशंसक और पूर्व प्रतियोगी इसे 'नकली' भी कह रहे हैं। हालांकि, अब्दु और शिव ठाकरे ने शो में उन्हें अभिनय करके और समान केमिस्ट्री बनाकर दर्शकों के लिए उसको और अधिक रोचक बनाने का एक और तरीका खोजा। अब्दु शिव की गोद में बैठ जाता है और सौंदर्या की तरह हरकत करता है और दोनों एक दूसरे को 'बेबी' कहते हैं। जबकि अब्दु गौतम और सौंदर्या पर हंसता है। वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं और किस करते है। बाद में, अब्दू और शिव मजाकिया अंदाज में उनकी नकल करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन