1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर', 4 महीने के बेटे की मौत से टूट गई थी मशहूर एक्ट्रेस, 21 साल बड़े नेता से की है शादी

'बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर', 4 महीने के बेटे की मौत से टूट गई थी मशहूर एक्ट्रेस, 21 साल बड़े नेता से की है शादी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 11, 2026 05:16 pm IST,  Updated : Apr 11, 2026 05:16 pm IST

टीवी एक्ट्रेस स्नेहल राय ने जब अपनी शादी का ऐलान किया, हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने खुद से 21 साल बड़े नेता माधवेंद्र कुमार राय से शादी की है, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

snehal rai- India TV Hindi
स्नेहल राय Image Source : INSTAGRAM/@SNEHALRAIOFFICIAL

'इश्क का रंग सफेद' फेम स्नेहल राय अब टीवी और एक्टिंग से दूर हो चुकी हैं, लेकिन एक समय पर वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थीं। स्नेहल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं। खासतौर पर अपनी शादी को लेकर। एक्ट्रेस ने जब अपनी शादी का ऐलान किया और लोगों को अपने हमसफर से मिलाया तो हर कोई हैरान रह गया। देखते ही देखते स्नेहल ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

21 साल बड़े नेता से की शादी

स्नेहल ने 2023 में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद से 21 साल बड़े पॉलिटीशियन माधवेंद्र राय से शादी की थी। जब उन्होंने शादी की उनकी उम्र 23 साल थी और उनके पति 44 साल के थे। कई लोगों ने उन्हें शादी को लेकर ट्रोल किया और उन्हें गोल्ड डिगर तक कह दिया। उन्होंने कहा शादी को लेकर ट्रोलिंग पर कहा - 'जो भी लोग मुझे गोल्ड डिगर कह रहे हैं, मैं बस एक ही बात कहना चाहूंगी, हां मैं गोल्ड डिगर हूं, क्योंकि मेरे पति का दिल 24 कैरेट का गोल्ड हैं।'

बेटे की मौत से टूट गई थीं स्नेहल

इसी के साथ स्नेहल ने अपनी जिंदगी में घटी उस दुखद घटना का भी जिक्र किया जिसने उन्हें पूरी तरह तोड़कर रख दिया था। दरअसल, शादी के कुछ महीने बाद ही स्नेहल प्रेग्नेंट हो गई थीं। उनके बेटे का जन्म हुआ, लेकिन 4 महीने बाद ही उनके बच्चे की मौत हो गई, जिससे वह बुरी तरह टूट गई थीं। स्नेहल ने बेटे की मौत के गम के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके लिए अपने बच्चे को खोना, सौ मौतों के बराबर है। स्नेहल के बेटे का नाम रुद्र था, जिसकी जन्म के चार महीने बाद ही बीमारी के चलते मौत हो गई। बेटे को खोने का दर्द बयां करते हुए स्नेहल ने कहा था- 'अपने बच्चे को खोना सौ मौतों जैसा है। मैंने खुद को एक हफ्ते के लिए कमरे में बंद कर लिया था और मैं बस वॉशरूम जाती और फिर आकर बिस्तर में बैठ जाती थी।'

बिखर गई थी स्नेहल की जिंदगी

स्नेहल ने कहा था- 'बच्चे की मौत के बाद मेरे लिए जैसे जिंदगी खत्म हो गई थी। मेरा वजन घटकर 40 किलो रह गया था, शरीर कंकाल जैसा हो गया था। ऐसा लगने लगा था जैसे मेकअप लगाना पाप है। उस मुश्किल समय से निकालने के लिए मेरी दोस्त मुझे तैयार होने को कहती और फिर मरीन ड्राइव लेकर जाती। मुझे रोने और अपना दुख जाहिर करने के लिए कहती। वो एक बार मुझे अनाथालय भी लेकर गई, जिसने मुझे दोबारा जिंदगी जीने की वजह दी।'

ये भी पढ़ेंः 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच रिलीज हुई फिल्म, अब OTT पर दस्तक को तैयार, 96 करोड़ कमाकर भी लगा FLOP का ठप्पा

व्हीलचेयर पर बैठे क्रिकेटर ने मांगा ऑटोग्राफ, जमीन पर बैठे रणवीर सिंह, जर्सी पर छापा नाम, सादगी के मुरीद हुए भीमा खुंटी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन