1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तलाक के बाद प्यार से उठा भरोसा, आज जीती हैं लैविश लाइफ, टीवी-बॉलीवुड में दिखा चुकीं दमखम

तलाक के बाद प्यार से उठा भरोसा, आज जीती हैं लैविश लाइफ, टीवी-बॉलीवुड में दिखा चुकीं दमखम

 Published : May 30, 2025 09:17 pm IST,  Updated : May 30, 2025 09:17 pm IST

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुकी ये एक्ट्रेस अपने काम के अलावा स्टाइलिश लुक को लेकर भी चर्चा में रहती है। तलाक के 11 साल बाद भी ये हसीना आज सिंगल है।

Jennifer winget- India TV Hindi
जेनिफर विंगेट Image Source : INSTAGRAM

करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट के साथ नजर आने की खबरें सामने आई थी, लेकिन अब खुलासा हुआ चुका है कि दोनों इस शो में नहीं दिखाई देंगे। जेनिफर विंगेट का नाम टीवी की फेमस और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है, जिनका हर किरदार दर्शकों के बीच चर्चा में रहता है। एक्ट्रेस 30 मई को 40 साल की हो गई हैं। जेनिफर तलाक के बाद लैविश लाइफ बीता रही हैं। एक्ट्रेस अपने विलन के अलावा कई पॉजिटिव किरदार निभाकर भी खूब नेम फेम कमा चुकी हैं। जेनिफर विंगेट आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इतना ही नहीं वह फिल्म इंडस्ट्री में काजोल से लकेर ऐश्वर्या राय बच्चन तक के साथ काम कर चुकी हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में एंट्री करने वाली जेनिफर विंगेट ओटीटी पर बी तहलका मचा चुकी हैं।

टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी दिखा चुकीं जलवा

जेनिफर विंगेट ओटीटी पर वेब सीरीज 'कोड एम' और 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' से तहलका मचा चुकी हैं।  जेनिफर अब जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक आगामी मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज में भी नजर आएंगी, जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इस सीरीज में उनके साथ परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन भी नजर आएंगे। एक्ट्रेस ने 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'राजा की आएगी बारात', 'कुछ ना कहो' और 'फिर से...' में नजर आ चुकी हैं। टीवी पर उन्होंने 'बेहद' में माया के रोल कर सभी का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली के टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' को लेकर भी काफी फेमस हैं।

11 साल से अकेले रह रहीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्ट्रेस हैं जिन्हें लव मैरिज करने के बाद भी प्यार में धोखा मिला, जिसके बाद उन्होंने अकेले रहने का फैसला किया। जेनिफर विंगेट के साथ भी यही हुआ। उनका शादी जैसे रिश्ते से भरोसा ही उठ गया और आज वह अकेले अपनी अपनी जिंदगी बीता रही हैं। जेनिफर से प्यार होने के बाद करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इस के बाद करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी कर ली, लेकिन दो साल बाद 2014 में दोनों तलाक हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन