1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तलाक की चर्चा के बीच आकांक्षा चमोला ने उठाया बडा़ कदम, इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं साथ वाली तस्वीरें

तलाक की चर्चा के बीच आकांक्षा चमोला ने उठाया बडा़ कदम, इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं साथ वाली तस्वीरें

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 13, 2026 11:22 pm IST,  Updated : Sep 13, 2026 11:22 pm IST

आकांक्षा चमोला ने तलाक विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने गौरव के साथ अपनी साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं। हालांकि, गौरव खन्ना अभी भी आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं।

आकांक्षा चमोला, गौरव...- India TV Hindi
आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना। Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVKHANNAOFFICIAL

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना का रिश्ता पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में है। आकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' के दौरान अपनी जिंदगी के सीक्रेट से पर्दा उठाते हुए बताया था कि वह और गौरव खन्ना करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। शो में आकांक्षा ने खुद से जुड़े और भी कई खुलासे किए थे। इस बीच आकांक्षा चमोला ने एक बार फिर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टागराम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है और साथ ही अपनी और गौरव की साथ वाली सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं। जबकि, गौरव खन्ना अभी भी आकांक्षा को फॉलो कर रहे हैं और दोनों की साथ वाली तस्वीरें भी उनके अकाउंट पर मौजूद हैं।

आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है। गौरव खन्ना को अनफॉलो करने के अलावा, आकांक्षा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल से वो सभी तस्वीरें और रील्स भी डिलीट कर दिए हैं, जिनमें दोनों साथ थे। आकांक्षा के इस कदम ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। आकांक्षा ने हाल ही में उन दावों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्होंने गौरव खन्ना से 10 करोड़ की एलीमनी मांगी है। उन्होंने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अगर उनके पास इतने पैसे होते तो वो कब की ये देश छोड़कर चली गई होतीं।

Akanksha Chamola
Image Source : INSTAGRAM/@AKANKSHAGKHANNAआकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिया गया स्क्रीनग्रैब।

झूठी नहीं थी तलाक वाली बात- आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला ने जब से रियेलिटी शो में अपने और गौरव खन्ना के अलगाव का ऐलान किया, उन पर आरोप लग रहे थे कि उन्होंने पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा किया। लेकिन, हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने तलाक की खबरों को सच बताते हुए कहा 'जिस शो का मैं हिस्सा थी, उसका मकसद ही दुनिया के सामने अपनी असलियत बताना था। आपको अपनी जिंदगी के उन पहलुओं और राज़ों के बारे में खुलकर बताना था, जिनके बारे में लंबे समय से सिर्फ आप ही जानते थे। शो में मैंने बिल्कुल यही किया। मैंने कोई कहानी गढ़ने के बजाय अपनी असल कहानी ईमानदारी से बताई।'

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के बारे में और जानकारी

बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने नवंबर, 2016 को शादी की थी। उनकी शादी का जश्न कानपुर में तीन दिनों तक चला था। वर्कफ्रंट पर बात करें तो, आकांक्षा आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' में दिखी थीं, जिसे फराह खान और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था। वह शो तो नहीं जीत पाईं, लेकिन फाइनल हफ्ते तक पहुंचने में सफल रहीं। इसके अलावा वह सोनीलिव के रियलिटी शो 'इंडियन गेम शो' में गेस्ट कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं, जिसे भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने होस्ट किया था। वहीं गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में अपने गेम को लेकर चर्चा में रहे।

ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला अपने नाम के आगे से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का सरनेम, मेटा से मांगी मदद, लिखा खत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन