1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री के बाद टूट गई थीं आकांक्षा चमोला, अब बताई वजह, बोलीं- 'टूट गई थी'

'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री के बाद टूट गई थीं आकांक्षा चमोला, अब बताई वजह, बोलीं- 'टूट गई थी'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 25, 2026 02:41 pm IST,  Updated : Aug 25, 2026 02:41 pm IST

आकांक्षा चमोला ने हाल ही में बताया कि गौरव खन्ना के 'लॉकअप 2' में एंट्री के बाद वह परेशान हो गई थीं। उन्होंने फराह खान से बातचीत के दौरान गौरव की एंट्री के बारे में बात की और ये भी खुलासा किया कि आखिर ऐसी क्या बात थी जो वो परेशान हो गई थीं।

Akanksha Chamola- India TV Hindi
आकांक्षा चमोला, गौरव खन्ना। Image Source : INSTAGRAM/@GAURAVKHANNAOFFICIAL

आकांक्षा चमोला पिछले दिनों नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप 2' को लेकर चर्चा में रहीं, जहां उन्होंने बैक टू बैक कई खुलासे किए। शो खत्म हो चुका है, लेकिन अब भी शो के कंटेस्टेंट्स और खासतौर पर आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी के चर्चे खत्म नहीं हो रहे हैं। शो के दौरान आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने अपने बाइसेक्शुअल होने का खुलासा किया। शो की शुरुआत में आकांक्षा काफी एनर्जेटिक लग रही थीं, लेकिन बीच में उनका गेम काफी प्रभावित दिखा। शो में गौरव खन्ना भी आकांक्षा से मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद आकांक्षा काफी निराश हो गई थीं। अब उन्होंने रियेलिटी शो और अपने गेम से जुड़े कई खुलासे किए हैं।

आकांक्षा चमोला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, लॉकअप 2 की होस्ट और डायरेक्टर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ हाल ही में आकांक्षा चमोला के पेरेंट्स के घर पहुंचीं, जहां आकांक्षा ने 'लॉकअप 2' में गौरव खन्ना की एंट्री के बारे में बात की। गौरव, शो में अपनी पत्नी को सपोर्ट करने पहुंचे थे, लेकिन उनके जाने के बाद आकांक्षा काफी परेशान सी लगीं। आकांक्षा ने बताया कि जब गौरव उनसे मिलने आए तो उन्होंने उन्हें बताया कि शो के बाहर क्या-क्या हो रहा है। गौरव ने जब आकांक्षा को बाहर की दुनिया की जानकारी दी तो वह परेशान हो गईं और इसका असर उनके गेम पर भी हुआ।

आकांक्षा ने किया बड़ा खुलासा

आकांक्षा चमोला ने बातचीत के दौरान बताया कि शो में गौरव खन्ना की एंट्री के बाद उन्हें कुछ ऐसी जानकारी मिली, जिसकी उनको बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा- 'जब मैं 'लॉकअप 2' में आई, मुझे लगा कि घर पर सब कुछ ठीक है। लेकिन, जैसे ही गौरव ने आकर बताया कि घर में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं तो मैं पूरी तरह से टूट गई थी। मुझे जो कुछ पता चला था वो ठीक नहीं था। मैं दुनिया के सामने चाहे जैसे ही रही हूं, लेकिन मेरे परिवार का मुझ पर पूरा भरोसा है। मेरा परिवार जानता है कि मैं क्या कर रही हूं और उन्होंने हमेशा इसे स्वीकार किया है। इसलिए जब मुझे पता चला कि क्या चल रहा है तो मैं लगातार उसी के बारे में सोचने लगी, क्योंकि जब तक सारी सच्चाई पता न हो, दिमाग में सवाल चलते रहते हैं।'

आकांक्षा चमोला को लगी चोट

आकांक्षा चमोला का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो उठे। वीडियो में आकांक्षा के पैर में क्रेप बैंड पहने देखा जा सकता है। आकांक्षा के पैर में लगी चोट ने सभी का ध्यान खींच लिया और पैपराजी ने भी उनसे पूछा कि  उन्हें क्या हुआ है? आकांक्षा चमोला ने बताया कि उन्हें ये चोटें घर पर ही लगी हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- 'ये चोट मुझे मेरे घर पर स्टंट करते हुए लगी है।' इसी दौरान उन्होंने गौरव खन्ना के बारे में भी बात की। जब पैपराजी ने एक्ट्रेस से कहा 'बेचारा बाबू मिस कर रहा है' तो जवाब में उन्होंने कहा- 'बाबू कहां मिस कर रहा है। बाबू तो सारे इंटरव्यू मेरे खिलाफ दे रहा है।'

ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला अपने नाम के आगे से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का सरनेम, मेटा से मांगी मदद, लिखा खत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन