1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. जैस्मिन भसीन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, शेयर किया पोस्ट- 'रिश्तेदारों से ज्यादा इंस्टा पर लोग पीछे पड़े हैं'

जैस्मिन भसीन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, शेयर किया पोस्ट- 'रिश्तेदारों से ज्यादा इंस्टा पर लोग पीछे पड़े हैं'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 28, 2026 01:12 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 01:12 pm IST

अली गोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ शादी की चल रही अटकलों पर बात की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि सही समय आने पर वे खुद शादी की अपटेड शेयर कर देंगे।

jasmin bhasin- India TV Hindi
जैस्मिन भसीन, अली गोनी। Image Source : INSTAGRAM/@JASMINBHASIN2806

टीवी एक्टर अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से हैं। दोनों के फैंस लंबे समय से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर अक्सर अली गोनी और जैस्मिन भसीन की शादी को लेकर अटकलें लगाई जाती रही हैं। यूं तो जैस्मिन और अली एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन बिग बॉस 14 में दोनों ने खुलेआम अपने प्यार को दुनिया के सामने जाहिर किया था। इसके बाद से ही फैंस इनकी शादी को लेकर उत्सुक हैं, जिस पर अब अली गोनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जैस्मन और अली इस साल के आखिरी या फिर 2027 की शुरुआत में दोनों शादी कर सकते हैं, ऐसे में अली गोनी से रहा नहीं गया और उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए शादी की अफवाहों पर खुलकर बात की है।

अली गोनी ने शादी की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया

अली गोनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। अपने पोस्ट में अली गोनी ने लिखा- 'जब शादी करनी होगी, खुद बता दूंगा सबको। मेरे रिश्तेदार भी मेरे इतने पीछे नहीं पड़े हैं जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पीछे पड़े हैं। अपना-अपना काम करो और खुश रहो और रहने दो।' इसी के साथ अली ने फोल्डेड हैंड और लाफिंग इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

अली गोनी ने अपनी शादी के प्लान के बारे में क्या कहा?

हाल ही में 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ बातचीत में, अली गोनी ने अपने वेडिंग प्लान्स के बारे में बात की थी। जब अभिनेता से उनकी शादी के प्लान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया था कि उनके और जैस्मीन भसीन, दोनों के परिवार वाले चाहते हैं कि अब वे दोनों शादी कर लें। हालांकि, उनका मानना ​​है कि सही समय का फैसला आखिरकार भगवान के हाथ में है। उनके मुताबिक, यह फैसला तब लिया जाएगा जब उन्हें लगेगा कि अब शादी करने का सही समय है।

परिवार से शादी का दवाब

एक्टर ने शादी के प्लान के बारे में बात करते हुए कहा था- 'अल्लाह का प्लान अभी उनके हाथ में है। मेरे घर से शादी को लेकर बहुत दबाव आ रहा है। मेरी मां का कहना है कि अब मुझे शादी कर लेनी चाहिए।' वहीं जब जैस्मीन की शादी की तैयारी के बारे में अली से पूछा गया, तो एक्टर ने बताया कि वह पहले से ही तैयार हैं। उन्होंने कहा, 'जैस्मीन तो पहले से ही शादी के लिए तैयार है। मैं भी तैयार हूं और बात ये है कि अब मैं भी चाहता हूं कि शादी जल्द हो जाए।' इसी दौरान जब अली से पूछा गया कि क्या फैंस इस साल शादी की उम्मीद कर सकते हैं तो अभिनेता ने कहा- 'हो सकता है।'

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी

अली गोनी  और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' के दौरान हुई थी। यहीं से इनकी दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। अक्सर दोनों साथ में तस्वीरें पोस्ट करने लगे, जिसे देखने के बाद फैंस को पहले से ही अंदेशा हो गया था कि दोनों के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को अपना बेस्टफ्रेंड बताते रहे। वहीं बिग बॉस 14 में एंट्री के बाद दोनों ने दुनिया के सामने अपना प्यार कुबूल कर लिया और तब से दोनों साथ हैं।

ये भी पढ़ेंः लिव-इन में रहने का मिला फायदा! अली गोनी संग रिश्ते पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मजबूत हुई बॉन्ड

'मेरे धर्म में इसकी इजाजत नहीं...' गणपति बप्पा मोरिया ना बोलने मिली नफरत, अब अली गोनी ने कही ये बात
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन