1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अमृता खानविलकर-हिमांशु मल्होत्रा ने तलाक की अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, लीगल टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

अमृता खानविलकर-हिमांशु मल्होत्रा ने तलाक की अफवाहों पर लगाया फुल स्टॉप, लीगल टीम ने जारी किया स्टेटमेंट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 10, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Aug 10, 2026 02:47 pm IST

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा ​​ने अपने कथित अलगाव की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक लीगल स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में कपल ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में अपमानजनक और बिना पुष्टि वाले दावों को लेकर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

himanshu malhotra- India TV Hindi
हिमांशु मल्होत्रा, अमृता खानविलकर। Image Source : INSTAGRAM/@HIMANSHUASHOKMALHOTRA

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा मनोरंजन जगत के चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं, जो ​​पिछले कुछ दिनों से अपनी तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं और अब आखिरकार कपल ने अपनी शादी को लेकर चल रही खबरों पर बात की है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर किया है। अमृता और हिमांशु की लीगल टीम ने उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में अफवाहें और बिना पुष्टि वाले दावे फैलाने को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। खानविलकर और मल्होत्रा ​​ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट इस्टेटमेंट शेयर किया है जो '10 अगस्त 2026 से लागू' होगा। यह बयान तब आया है जब ऐसी खबरें आ रही थीं कि यह कपल अलग-अलग रह रहा है।

अलग होने की अफवाहों के बाद अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा ​​का बयान

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा की लीगल टीम की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खानविलकर के बारे में ऐसा कंटेंट फैलाया जा रहा था जो 'बेबुनियाद, मानहानि करने वाला औरउनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करने वाला' है। बयान में लिखा है- 'हमने देखा कि कुछ ऑनलाइन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म अमृता खानविलकर और उनकी निजी जिंदगी के बारे में ऐसा कंटेंट फैला रहे हैं, जो बेबुनियाद और मानहानि करने वाला है या उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करता है। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन अमृता खानविलकर के बारे में अपमानजनक बयान, अफवाहें और बिना पुष्टि वाले आरोप या गुमराह करने वाली जानकारी प्रकाशित करना, फैलाना या शेयर करना गलत है और इसे गंभीरता से लिया जाएगा।'

लीगल टीम ने दी चेतावनी

कपल की लीगल टीम ने चेतावनी देते हुए लिखा- 'बिना कन्फर्मेशन दावे और ऐसे कंटेंट को बनाने, पब्लिश करेन और फैलाने वाले के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उचित कानूनी कार्रवाई के लिए सभी ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और उनका रिकॉर्ड रखा जा रहा है। लीगल टीम- अमृता खानविलकर।'

अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा ​​की मुलाकात कैसे हुई?

यह बयान उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि खानविलकर और मल्होत्रा ​​पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। इस जोड़े ने पहले इन खबरों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी थी। खानविलकर और मल्होत्रा ​​की मुलाकात 'इंडियाज़ बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' के सेट पर हुई थी। 24 जनवरी 2015 को दिल्ली में शादी करने से पहले दोनों ने लगभग एक दशक तक एक-दूसरे को डेट किया। उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी को ज़्यादातर लाइमलाइट से दूर रखा है। उनका हालिया बयान उनके कथित अलगाव की खबरों पर उनकी पहली सीधी प्रतिक्रिया है।

अमृता खानविलकर का एक्टिंग करियर

अमृता खानविलकर ने टेलीविजन, फिल्मों और OTT में काम किया है। उन्हें हाल ही में परेश रावल, ज़ाकिर हुसैन और स्नेहा वाघ के साथ 'द ताज स्टोरी' और 'टास्करी: द स्मगलर्स वेब' और 'स्पेस जेन: चंद्रयान' में देखा गया था। उन्होंने बिजॉय नांबियार की सर्वाइवल थ्रिलर 'तू या मैं' में भी एक कैमियो रोल किया है, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। टेलीविजन पर, खानविलकर कई लोकप्रिय रियलिटी शो में शामिल हुई हैं। इनमें 'नच बलिए 7', 'डांस इंडिया डांस 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10', 'झलक दिखला जा 10' और 'ड्रामा जूनियर्स' शामिल हैं। उनकी फ़िल्मों में 'गोलमाल', 'फूंक', 'फूंक 2', 'मुंबई साल्सा' और 'रंगून' शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः 'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती संग रिश्ता किया ऑफिशियल, वायरल पोस्ट के कैप्शन ने खोला राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन