1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती संग रिश्ता किया ऑफिशियल, वायरल पोस्ट के कैप्शन ने खोला राज

'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती संग रिश्ता किया ऑफिशियल, वायरल पोस्ट के कैप्शन ने खोला राज

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 09, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Aug 09, 2026 11:25 pm IST

'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के कैप्शन के जरिए प्यार का इजहार किया।

Nehal Chudasama- India TV Hindi
नेहल चुडासमा और अमीन घेसमती Image Source : X/@NEHALCHUDASAMA9

'बिग बॉस 19' फेम नेहल चुडासमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अमीन घेसमाती के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। एक्ट्रेस और मॉडल ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन पोस्ट्स पर बात की, जिनमें अमीन को उनका पति बताया गया था। अब उन्होंने इस पर सफाई देते हुए, कहा कि किया कि दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। नेहल चुडासमा और अमीन घेसमती की शादी की अफवाहें तब उड़ी थी, जब उन्होंने ब्राइडल लुक में एक अनजान व्यक्ति का हाथ पकड़े हुए तस्वीर पोस्ट की और उस पोस्ट के कैप्शन ने सभी के होश उड़ा दिए थे। इन अफवाहों के बीच मिस दिवा यूनिवर्स 2018 नेहल चुडासमा ने अपने बॉयफ्रेंड अमीन घेसमती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और अपने प्यार का इजहार किया है।

नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती संग रिश्ते पर लगाई मुहर

सोशल मीडिया पर नेहल चुडासमा ने अमीन घेसमती के साथ चार फोटो शेयर कर लिखा, 'मैंने उनसे कहा कि कैप्शन में 'पति' शब्द का इस्तेमाल न करें, क्योंकि हमारी अभी शादी नहीं हुई है, लेकिन हम एक-दूसरे के प्यार में हैं।' उनके कैप्शन ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा, क्योंकि उन्होंने अमीन के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया और साथ ही यह भी साफ किया कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है। वे दोनों बस अभी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हैं। इस वायरल पोस्ट के कैप्शन से उन्होंने साफ कर दिया कि वह अमीन को अपना पति नहीं कहलवाना चाहतीं, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है।

नेहल चुडासमा-अमीन घेसमती की जोड़ी फैंस के बीच हिट

नेहल चुडासमा और अमीन घेसमाती की तस्वीरों पर एक X यूजर ने कमेंट किया, 'आइडल कपल, आप दोनों सच में एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। उम्मीद है कि जब मुझे प्यार मिलेगा तो वह ऐसा ही होगा। मुझे बिल्कुल ऐसा ही चाहिए।' इस पर नेहल ने जवाब दिया, 'मुझे यह तब मिला, जब मैं इसकी तलाश भी नहीं कर रही थी! मैं सच में उम्मीद और प्रार्थना करती हूं कि हर किसी को ऐसा प्यार महसूस हो।'

Nehal Chudasama, Amin Ghesmati
Image Source : X/@NEHALCHUDASAMA9नेहल चुडासमा और अमीन घेसमती का रिश्ता हुआ ऑफिशियल

नेहल चुडासमा के बॉयफ्रेंड अमीन घेसमाती कौन हैं?

अमीन घेसमाती ईरान के तेहरान में जन्मे एक ईरानी मॉडल, फिटनेस इन्फ्लुएंसर, एथलीट और कंटेंट क्रिएटर हैं। फिटनेस और मॉडलिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ काम किया है और लैक्मे फैशन वीक और बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक जैसे बड़े फैशन इवेंट्स में भी हिस्सा लिया है। मॉडलिंग के अलावा, अमीन एक सर्टिफाइड फिटनेस कोच, किकबॉक्सर और मेन्स फिजिक एथलीट भी हैं। वह फिट क्लब फैक्ट्री और AG मॉडल मैनेजमेंट जैसे फिटनेस और मॉडलिंग वेंचर्स के फाउंडर भी हैं। इंस्टाग्राम पर अमीन फिटनेस टिप्स, वर्कआउट रूटीन, लाइफस्टाइल कंटेंट और अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करते हैं।

नेहल चुडासमा का शानदार करियर 

नेहल चुडासमा एक भारतीय मॉडल, फिटनेस कंसल्टेंट, एक्ट्रेस और ब्यूटी पेजेंट विनर हैं। उन्हें मिस दिवा यूनिवर्स 2018 का ताज पहनाया गया था और उन्होंने बैंकॉक में मिस यूनिवर्स 2018 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बाद में उन्होंने वेब सीरीज और डिजिटल शो में एक्टिंग करके अपने करियर को आगे बढ़ाया और 'बिग बॉस 19' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर टेलीविजन पर भी पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें - 'कपड़े पहन कर आ...', मालती चाहर के बयान पर हुआ बवाल, नेहल चुडासमा की टीम ने सिखाया सबक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन