Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'कपड़े पहन कर आ...', मालती चाहर के बयान पर हुआ बवाल, नेहल चुडासमा की टीम ने सिखाया सबक

'कपड़े पहन कर आ...', मालती चाहर के बयान पर हुआ बवाल, नेहल चुडासमा की टीम ने सिखाया सबक

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124
Published : Oct 16, 2025 12:05 pm IST, Updated : Oct 16, 2025 12:07 pm IST

बिग बॉस 19 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नेहल चुडासमा और मालती चाहर लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन उनसे कहती हैं, 'अगली बार कपड़े पहनकर बात करना मेरे से।' अब उनके इस बयान पर नेहल की टीम ने इंस्टाग्राम पर उनकी खिंचाई की।

Nehal Chudasama malti chahar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@COLORSTV नेहल चुडासमा-मालती चाहर

हाल ही में बिग बॉस 19 के घर में एंट्री करने वाली मालती चाहर को नेहल चुडासमा पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। नए एपिसोड में मॉडल-एक्ट्रेस को तान्या मित्तल और नीलम गिरी के साथ बातचीत के दौरान नेहल के कपड़ों और उनके लुक को जज करते हुए उनका मजाक उड़ाया। साथ ही उनके पेजेंट जीतने पर भी सवाल किया। इसके बाद मालती चाहर और नेहल चुडासमा में लड़ाई हो गई। इस दौरान, नेहल स्ट्रैपलेस वन पीस पहने हुए दिखाई दी, जिसपर कमेंट करते हुए मालती उनसे कहती हैं, 'अगली बार कपड़े पहनकर बात मेरे से करना।' अब क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन के बयान पर नेहल की टीम ने रिएक्टर करते हुए उनकी क्लास लगाई है।

मालती चाहर ने नेहल के कपड़े पर किया भद्दा कमेंट

'बिग बॉस 19' के घर में हर दिन कम से कम एक बड़ी लड़ाई जरूर होती है। अब आने वाले एपिसोड में नेहल चुडासमा और मालती चाहर घर में बन रहे हलवे को लेकर झगड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मालती ने उनके कपड़े पर कमेंट कर सभी को हैरान कर दिया और यह सुन कुणिका सदानंद चिल्लाकर कहती हैं, 'ये क्या कह रही हो?' इस वजह से वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं।

नेहल चुडासमा की टीम ने मालती को सिखाया सबक

नेहल की टीम ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'तो किसी ने नेशनल टेलीविजन पर कपड़े पहनकर बात करो कमेंट कर हंगामा किया। चलिए यहीं रुकते हैं। ये कोई ऐसी टिप्पणी नहीं है जो कोई भी सुन ले, यह एक ऐसी मानसिकता का प्रतिबिंब है जो घटियापन दिखाता है। क्योंकि जब आप किसी के व्यक्तित्व, आभा या उपलब्धियों की बराबरी नहीं कर पाते तो आप कपड़ों के आधार पर उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। नेहल हमेशा से इस सीजन की सबसे अच्छी तरह से तैयार होने वाली प्रतियोगियों में से एक रही हैं, खूबसूरत, आत्मविश्वासी और घर के अंदर हर दिन सबका दिल जीत रही हैं। उन्हें कभी भी तारीफ की जरूरत नहीं पड़ी और उन लोगों से तो बिल्कुल नहीं जिनका शो में योगदान सिर्फ नकारात्मकता फैलाना है।' उन्होंने एक और नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मालती की बिकिनी तस्वीरों की बात की, जो उन्होंने पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। नोट में नेहल के फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन का भी जिक्र है।

 

नेहल चुडासमा के खिलाफ हुई तान्या मित्तल

नेहल अपना खाना बना रही थी, जब मालती ने उसे लाल पैंट सूट पहने देखा और टिप्पणी की, 'नेहल ने आज पूरी ड्रेस पहनी है? वाह अच्छी अच्छी लग रही है आज?' उनके साथ बैठी तान्या ने तुरंत कहा, 'कितनी भी मेहनत कर ले मुझे कभी अच्छी नहीं लगती। मतलब कितनी भी कोशिश करें, वह कभी खूबसूरत नहीं लगती।' मालती ने आगे कहा, 'वैसे तो कभी अच्छी नहीं लगेगी क्योंकि नकली है न, सुंदर नहीं वो, ठीक ठीक है।'

ये भी पढ़ें-

पंकज धीर ही नहीं, 'महाभारत' के इस एक्टर की भी कैंसर से हुई थी मौत, अमिताभ बच्चन संग किया था काम

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में रोमांटिक हुई एक्ट्रेस, खुलेआम पति संग किया लिप लॉक, वीडियो वायरल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement