1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अंकिता लोखंडे के हाथों में लगी विक्की जैन के नाम की मेहंदी, देखें तस्वीरें और वीडियो

अंकिता लोखंडे के हाथों में लगी विक्की जैन के नाम की मेहंदी, देखें तस्वीरें और वीडियो

 Published : Dec 12, 2021 10:42 am IST,  Updated : Dec 12, 2021 10:42 am IST

अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। देखें उनकी मेहंदी समारोह की तस्वीरें

Ankita Vicky Wedding Ankita Lokhande  Mehndi ceremony- India TV Hindi
Ankita Vicky Wedding Ankita Lokhande  Mehndi ceremony Image Source : INSTAGRAM/QUEEN_OF_INDORE__

Highlights

  • अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
  • अंकिता और विक्की जैन आज करने वाले हैं सगाई
  • 13 दिसंबर को हल्दी और संगीत का आयोजन किया जाएगा

मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों की धूम मची हुई हैं। कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के बाद अब अंकिता लोखंडे के प्रीवेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने हाथों मे दूल्हे राजा विक्की जैन के नाम ही मेहंदी हाथों में लगा ली हैं। मेहंदी फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। बता दें कि अंकिता और विक्की 14 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। 

अंकिता लोखंडे की मेहंदी सेरेमनी बीती रात हुई। अंकिता के हाथों में मेहंदी फेमस मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने ही लगाई हैं। बता दें कि बीना कटरीना सहित कई फेमस सेलेब्स के हाथों में मेहंदी लगा चुकी हैं। 

अंकिता लोखंडे ने दिखाई प्री-वेडिंग शूट की झलक, फैंस और दोस्तों ने बरसाया प्यार

मेहंदी फंक्शन में अंकिता बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर के आउटफिट्स को कैरी किया। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, मैट लिपस्टिक के साथ खूबसूरत चोकर और ईयररिंग्स कैरी की। इसके साथ ही उन्होंने खूबसूरत हेयर स्टाइल बनाई। 

अंकिता के मेहंदी सेरेमनी का कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह मेहंदी लगाते समय बैठे-बैठे डांस कर रही हैं। वहीं विक्की जैन भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

हाल में ही अंकिता ने एक प्री-वेडिंग वीडियो जारी किया, जिसमें उन्हें रेगिस्तान में विक्की जैन के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है।  इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा-'द सैंड्स ऑफ टाइम'। 

अंकिता और विक्की जैन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों की माने तो कपल 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। खबर है कि दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। ये कपल महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी करने वाले हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन