1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली का पति ने दबाया गला, हेलोवीन पार्टी से सामने आया वीडियो

'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली का पति ने दबाया गला, हेलोवीन पार्टी से सामने आया वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 03, 2023 10:13 am IST,  Updated : Nov 03, 2023 10:13 am IST

'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली घर-घर में फेमस हैं। उनकी स्टाइल बाकी फिल्म और टीवी एक्ट्रेसेज से बिल्कुल जुदा है। हाल में ही एक्ट्रेसा का एक हेलोवीन पार्टी से वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति उनका गला दबाते नजर आ रहे हैं।

Anupama, anupamaa, rupali ganguly- India TV Hindi
हेलोवीन पार्टी में परिवार के साथ दिखीं रुपाली गांगुली। Image Source : INSTAGRAM

टीवी का सबसे चहेता शो 'अनुपमा' इन दिनों भले ही टीआरपी की रेस में थोड़ा पीछे हो गया हो, लेकिन शो के हर किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। फिर चाहे वो लीड एक्टर रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे हो या फिर साइड रोल में नजर आ रहे एक्टर्स। रुपाली गांगुली लोगों की पसंदीदा हैं और वो टीवी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। आइडियल महिला के रोल में नजर आ रहीं रुपाली गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रुपाली गांगुली को पति ने गला दबा दिया है!

रुपाली गांगुली ने की मस्ती

अरे परेशान न हों, रुपाली गांगुली के पति ने ऐसा सच में नहीं किया है। दोनों मस्ती करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक हेलोवीन पार्टी का है, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पहुंची हैं। उन्होंने ब्लैक कलक की लॉन्ग ड्रेस कैरी की है। एक्ट्रेस काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं उनके पति सिंपल अंदाज में नजर आए हैं। एक्ट्रेस और उनके पति दोनों ही वीडियो में बेटे को लिए दिख रहे हैं। इसी वीडियो में एक सीन ऐसा आता है जहां उनके पति उनका गला दबाते हैं और एक्ट्रेस जीभ निकालकर एक्स्प्रेशन देती दिख रही हैं। 

यहां देखें वायरल वीडियो

फैंस कर रहे एक्ट्रेस की तारीफ

इस वीडियो में एक्ट्रेस रुपाली गांगुली विच यानी चुडैल के अवतार में भी नजर आईं। इस फन वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी सादगी और क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को उनकी पति संग ट्यूनिंग भी काफी फब रही है। बता दें, एक्ट्रेस इन दिनों 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। शो की कहानी की बात करें तो समर की मौत के बाद से हर दिन कहानी में एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। रुपाली का किरदार हर दिन एक नई मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है, जिससे मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं रुपाली

रुपाली गांगुली सोशल मीडिया फ्रीक हैं। आए दिन वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। लोगों को उनके रील वीडियो काफी पसंद आते हैं और इसी वजह से झट से वायरल भी हो जाते हैं

ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखते ही हिला फैंस का दिमाग, किए अटपटे कमेंट्स

 बर्थडे पर जमकर नाचे शाहरुख खान, Video में हाई एनर्जी देखकर आप भी करने लगेंगे डांस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन