1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupama: 'अनुपमा' शो में अब नजर नहीं आएंगी रुपाली गांगुली? हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट

Anupama: 'अनुपमा' शो में अब नजर नहीं आएंगी रुपाली गांगुली? हाथ लगा एक बड़ा प्रोजेक्ट

 Published : Feb 20, 2023 09:04 pm IST,  Updated : Feb 20, 2023 09:07 pm IST

'अनुपमा' स्टार रुपाली गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार उनके हाथ डायरेक्टर साजन अग्रवाल का नया प्रोजेक्ट लगा है।

twitter- India TV Hindi
Anupama Image Source : TWITTER

सीरियल 'अनुपमा' टीवी इंडस्ट्री पर लंबे समय से लोगों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। फैंस इस शो को देखना काफी पसंद करते है। इस सीरियल में हमे हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। वही इस शो की जान रुपाली गांगुली काफी फेमस है फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रुपाली गांगुली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 

#Askkangana: कंगना रनौत से जब फैन ने पूछा- जो लेता है आपसे पंगा उसकी बज जाती है बैंड, जानिए एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

'अनुपमा' शो में अब अनुपमा का रोल कम हो गया है। इस शो का मेन फोकस अब माया में है। वही खबरों के अनुसार रुपाली गांगुली के हाथ निर्देशक साजन अग्रवाल का नया प्रोजेक्ट लगा है। जिसके बाद लोगों का कहना है कि रुपाली गांगुली 'अनुपमा' को अलविदा तो नहीं कहने वाली हैं। साजन अग्रवाल को उनके निर्देशन के लिए जाना जाता है।वह दूसरें प्रोजेक्ट में रुपाली गांगुली के साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं। 

श्रद्धा वॉकर के 35 टुकड़े नहीं देखी स्वरा भास्कर? जल्द होगा तलाक, जानिए ऐसा क्यों बोली साध्वी प्राची

रुपाली और साजन अग्रवाल की वायरल फोटोज से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये एक्ट्रेस का एक विज्ञापन है। रुपाली गांगुली के नए प्रोजेक्ट की खबर ने इस बात को हवा दे दी है कि रुपाली गांगुली 'अनुपमा' को बॉय-बॉय कर देगी क्या। फैंस अनुपमा को देखना काफी पसंद करते है। अगर 'अनुपमा' शो से अलविदा बोल देगी तो इस शो की टीआरपी में भी बहुत पर्क पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन