1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupama की जिंदगी में होगी नए विलेन की एंट्री, अनुज को चंगुल में फंसाने के लिए माया अपनाएगी नया पैंतरा

Anupama की जिंदगी में होगी नए विलेन की एंट्री, अनुज को चंगुल में फंसाने के लिए माया अपनाएगी नया पैंतरा

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 30, 2023 08:24 am IST,  Updated : May 30, 2023 08:24 am IST

Anupamaa Update: अनुपमा में कोई नया ट्विस्ट न आए क्या ऐसा हो सकता है? हरगिज नहीं, अब अनुपमा की जिंदगी में फिर एक बवाल मचेगा। शो में अब अनुपमा का नया दुश्मन नए धमाल करेगा।

Anupama, Maya, anuj, vanraj- India TV Hindi
Anupama and Maya Image Source : SCREEN GRAB FROM SHOW.

Anupamaa Update: टीवी टीआरपी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहने वाले शो 'अनुपमा' में हर दिन एक नया धमाल देखने को मिलता है। जैसे-जैसे शो पुराना हो रहा है, वैसे-वैसे शो और इसके कलाकारों को पसंद करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब शो में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ये नया मोड़ पूरे शाह हाउस को हिला के रख देगा। घर के हर सदस्य का रिएक्शन देखने वाला होगा। 

अनुज - अनुपमा साथ में खाएंगे आइसक्रीम

अब तक आपने देखा कि अनुज ने अनुपमा को सारा सच बता दिया है और अनुपमा ने अनुज के सच को स्विकार करते हुए उसे माफ भी कर दिया है। अनुपमा और अनुज, साथ मिलकर अब माया से निपटने का प्लान बनाएंगे। आगे आप देखेंगे कि अनुज, अनुपमा अब अलग नहीं होना चाहेंगे। दोनों साथ में आइस क्रीम खाएंगे। माया और वनराज के बीच कहा सुनी होगी। माया अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि वो अनुज और उसके बीच आ रही है। वनराज, अनुपमा के पक्ष में खड़ा रहेगा और माया को खूब सुनाएगा। इस लड़ाई को देख पूरे शाह हाउस में खलबी मच जाएगी। वहीं अनुज अनुपमा इस सबसे दूर एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएंगे। 

माया बनाएगी नया प्लान
अनुज और अनुपमा, दोनों साथ घर पहुंचेंगे, जिसे देखकर माया, वनराज और बरखा को बड़ा शॉक लगेगा। वो जानना चाहेंगे कि ये साथ में क्या कर रहे थे। ऐसे में अब माया और बरखा नए प्लान को अंजाम देने की सोचेंगे। अनुपमा की जिंदगी की मुश्किलें इतनी आसानी से कम नहीं होने वालीं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि बरखा, माया को चैलेंज करेगी। उससे कहेगी कि उसे अनुज को अपने चंगुल में फंसाना ही होगा। अनुज को पाने के लिए माया किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार रहेगी। 

माया करेगी सरप्राइज प्लान
अनुज को माया अपने साथ कपाड़िया हाउस ले जाएगी। वहां पहुंचकर वो अनुज के लिए सरप्राइस प्लान करेगी। वो उसे बताना चाहेगी कि वो उसे प्यार करती है। वो उसके लिए रेड रोज भी लाएगी। माया अब यही चाहेगी कि अनुज कभी अनुपमा के पास वापस न जाए। ऐसे में ये देखाने वाली बात होगी कि ये सारी बातें अनुपमा को कितना प्रभावित करेंगी। वहीं अनुपमा की लाइफ में एक नया विलेन आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि नकुल है। 

नकुल रचेगा अनुपमा के खिलाफ साजिश
अनुपमा को गुरु मां का फेवरेट बनता देख नकुल को जलन होगी। अनुपमा के पास एक प्रोजेक्ट को लेकर अमेरिका जाने का मौका आएगा। नकुल चाहेगा कि अनुपमा न जाए और वो उसका पासपोर्ट छिपा देगा। ऐसे अनुपमा क्या करेगी ये देखने वाली बात होगी। वैसे इस बार वनराज उसके साथ खड़ा है और वो चाहता है कि अनुपमा अपनी लाइफ में आगे बढ़े और सब कुछ भूलकर अमेरिका जाए।

ये भी पढ़ें: 

Anupama के इस फैसले से माया के दिल को पड़ेगी ठंडक, वनराज भी लेगा चैन की सांस

Shubman Gill की टीम को हारता देख खुशी से झूम उठीं Sara Ali Khan! Video Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन