1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa 15 January: 'अनुपमा' के सामने आई नई मुसीबत, छोटी अनु को मिली उसकी असली मां

Anupamaa 15 January: 'अनुपमा' के सामने आई नई मुसीबत, छोटी अनु को मिली उसकी असली मां

 Published : Jan 15, 2023 08:59 am IST,  Updated : Jan 15, 2023 08:59 am IST

Anupama: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिलते है। इसी कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट की टॉप पर रहता है। हाल ही में अनुपमा और अनुज की जिंदगी में छोटी अनु की असली मां की एंट्री हुई है।

Anupamaa twitter- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : ANUPAMAA TWITTER

रुपाली गांगुली के धमाकेदार शो 'अनुपमा' में जल्द ही किसी नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छवि पांडे 'अनुपमा' में छोटी अनु की मम्मी का किरदार अदा करेंगी। उनकी एंट्री अनुज और अनुपमा के लिए नई मुसीबतें लेकर आई है। आने वाले एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि छोटी अनु अब सिर्फ माया-माया करेगी, जिससे अनुपमा और अनुज को काफी जलन होगी।

Rakhi Sawant निकाह के बाद हिजाब पहने आईं नजर, इस्लाम अपनाकर बनी थीं फातिमा

माया छोटी अनु को भी उनसे दूर कर देगी, जिस कारण आने वाला समय अनुपमा और अनुज के लिए काफी कठिन होने वाला है। छवि की इस में एंट्री नए ट्विस्ट के लिए हो रही है। माया अनुपमा की जिंदगी से अनु को दूर करने की कोशिश करेगी। हाल ही के प्रोमो में दिखाया गया है कि छोटी अनु किसी माया आंटी के बारे में बोल रही है। साथ ही अनु बोल रही है कि आपसे जल्द ही माया आंटी मिलने आने वाली है।

Pathaan: बुर्ज खलीफा पर दिखा Shahrukh Khan की फिल्म ‘पठान’ का ट्रेलर, एक्टर भी थे मौजूद, देखिए वीडियो

इस प्रोमो को देखकर लग रहा है कि माया का कही न कही कनेक्शन अनुज की जिंदगी से है और छोटी अनु अनुज की गोद ली हुई नहीं बल्कि असली बेटी निकलेगी। अब देखना ये होगा कि ये माया अनुपमा और अनुज की जिंदगी में क्या मोड़ लाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन