1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa के लाख गिड़गिड़ाने और मनाने के बाद भी छोड़कर जाएगा अनुज, वनराज और बरखा मनाएंगे जश्न

Anupamaa के लाख गिड़गिड़ाने और मनाने के बाद भी छोड़कर जाएगा अनुज, वनराज और बरखा मनाएंगे जश्न

 Published : Mar 24, 2023 12:20 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 12:20 pm IST

Anupamaa 24 March 2023 Twist: टीवी शो 'अनुपमा' में आज के एपिसोड में अनुज की बेरुखी देखकर #MaAn के फैंस का दिल टूट गया है। अनुपमा को बेहोश छोड़कर अनुज का छोड़कर जाना दर्शकों के लिए निराश कर रहा है।

Anupamaa 24 March 2023 Written Update- India TV Hindi
Anupamaa 24 March 2023 Written Update Image Source : HOTSTAR

Anupamaa 24 March 2023 Episode: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना के नंबर 1 शो 'अनुपमा' ने लगातार दर्शकों की नब्ज को पकड़कर रखा है। शो में दोनों की लवस्टोरी और रोमांटिक केमिस्ट्री को देखते हुए  #MaAn का टैग दिया गया। लेकिन अब कहानी में एक ऐसा मोड़ आ चुका है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी साफ नजर आ रही है। शो की कहानी में आए दर्दनाक ट्विस्ट से लोगों को इतना झटका लगा है कि वह अब मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। 

अनुपमा को रोता बिलखता छोड़ जाएगा अनुज 

शुक्रवार के एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा और अनुज के रिश्ते को बचाने का आखिरी मौका भी खत्म हो जाएगा। क्योंकि अनुपमा पर अपना गुस्सा निकालने के बाद आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि अनुज घर से चला जाएगा। अनुपमा उसे रोकने के लिए लाख जतन करेगी। वह अनुज को पुराना खुशहाल समय याद दिलाएगी, उसकी कसमें और वादे याद दिलाएगी। इतना ही नहीं वह उसके हाथ जोड़ेगी और उसके आगे गिड़गिड़ाएगी, लेकिन अनुज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वह उसे रोता बिलखता छोड़कर कपाड़िया मैंशन से बाहर चला जाएगा। 

सदमे से बेहोश हुई अनुपमा 

अनुज के घर से बाहर जाते ही अनुपमा उसके पीछे भागेगी। लेकिन अनुज उसका हाथ छुड़ाकर चला जाएगा, उसके घर से जाते ही अनुपमा बेहोश होकर गिर जाएगी। दूसरी ओर हम देखेंगे कि डिंपल शाह हाउस में यह खबर देगी जिसके बाद बापूजी अपनी बेटी के लिए चिंता में डूब जाएंगे। 

दिव्यांका त्रिपाठी को भूकंप के झटके से आया मजा, एक्ट्रेस का वीडियो देख भड़के यूजर्स

वनराज और बरखा होंगे खुश

अनुज के घर छोड़कर जाने से जहां अनुपमा जल बिन मछली की तरह तड़पेगी वहीं दूसरी ओर वनराज और बरखा इस बात से खुश हो जाएंगे। बरखा अपने पति अंकुश से कहेगी कि अब उसे और अधिक को पूरा बिजनेस संभालने का मौका मिलेगा। वहीं बरखा इस पूरे मामले में अनुपमा को ही दोषी करार देगी। दूसरी ओर वनराज, अनुज के जाने की खबर से खुश होगा और मन ही मन कहेगा कि उसे यह सुनकर पता नहीं क्यों अच्छी फीलिंग आ रही है।

Sumbul Touqeer Khan हुईं बंदर के हमले का शिकार, एक्ट्रेस की फोटो देख होंगे रोंगटे खड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन