Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. नए साल पर 'Anupamaa' में छाई है मायूसी, अनुज का टूटा दिल तो वहीं काव्या लेगी बड़ा फैसला

नए साल पर 'Anupamaa' में छाई है मायूसी, अनुज का टूटा दिल तो वहीं काव्या लेगी बड़ा फैसला

Written By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Jan 05, 2023 09:01 am IST, Updated : Jan 05, 2023 10:32 am IST

'Anupamaa' में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट, अनुपमा-अनुज, काव्या-पारितोष और पाखी-अधिक सभी की जिंदगी में परेशानियां जारी हैं।

anupamaa- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMA_SHOW_1 anupamaa update

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'Anupamaa' में गजब के ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में रुपाली गांगुली 'अनुपमा' और गौरव खन्ना 'अनुज' की जिंदगी में उथल-पुथल मची है। शो में अनुज गुस्से में काफी कुछ अनुपमा को सुना देता है जिसके बाद ऐसा लगता है कि अब दोनों का रिश्ता टूटने वाला है। लेकिन आने वाले एपिसोड में अनुपमा सब कुछ सुनने के बाद अनुज से कहेगी कि अब ठीक है तो अनुज का गुस्सा शांत होता है और वो दुखी मन से उसे समझाने लगता है। अनुज कहेगा कि दिल में जो था वो तो बोल दिया बैचेनी भले ही चली गई लेकिन उदासी रह गई। ये उदासी हमारे रिश्ते में कहां से आ गई। कहीं मैंने तुम्हें समझाने में कई देरी तो नहीं कर दी।

यह भी पढ़ें: शीजान खान की बहन फलक नाज बर्थडे पर तुनिषा को देना चाहती थीं ये सरप्राइज, लिखा, 'टुनु मेरा बच्चा...'

अनुपमा को समझाने के लिए अनुज कहता है कि इस नए साल से मुझे काफी उम्मीदे थीं, छोटे-छोटे सपने हैं जो मैं पूरे करना चाहता था। न जाने अब ये बादल कहां से आ गए... इसके बाद जब अनुपमा कुछ कहना चाहेगी तो अनुज कुछ भी सुनने से इनकार कर देगा। नए साल पर अनुज और अनुपमा ही नहीं बल्कि शाह परिवार में भी माहौल ठीक नहीं है। काव्या शो में वनराज से कहेगी कि तुम्हारे पास बनाने और उजाड़ने के लिए कम से कम एक दुनिया तो है मगर मेरे पास तो वो भी नहीं है... एक फैसला तुमने लिया था अब एक फैसला मैं लूंगी.. काव्या की इस बात को सुनकर वनराज परेशान हो जाता है और सवाल पूछते हुए कहता है कैसा फैसला? इस पर काव्या कहती है कि पता चल जाएगा।

जॉन अब्राहम की वाइफ प्रिया की हो रही तारीफ, वायरल Video देख फैंस लुटा रहे प्यार

शाह परिवार से ही तोषू और किंजल की बीच भी नए साल पर अनबन हो जाती है। एक तरफ जहां पारितोष नए साल पर पार्टी करना चाहता है तो वहीं दूसरी तरफ किंजल उसे जिम्मेदारियों का अहसास करने लगती है। जिसे पर पारितोष बिगड़ जाता है और उनके बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हो जाता है। एक बात तो पक्की है कि आने वाले समय में 'Anupamaa' में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। 

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों से हुआ विवाद, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बंपर कमाई

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement