Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों से हुआ विवाद, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बंपर कमाई

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों से हुआ विवाद, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई थी बंपर कमाई

Written By: Poonam Shukla @Poonams65850364 Published : Jan 05, 2023 05:00 am IST, Updated : Jan 05, 2023 05:00 am IST

दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनकी लगभग हर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया है, उनकी हर फिल्म की अपनी अलग खासियत है।

Deepika Padukone instagram- India TV Hindi
Image Source : DEEPIKA PADUKONE INSTAGRAM Happy Birthday Deepika Padukone

Happy Birthday Deepika Padukone:  बॉलीवुड की बाजीराव मस्तानी यानी की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। दीपिका पादुकोण बहुत कम समय में पहचान बनाकर लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। दीपिका पादुकोण के काफी ज्यादा फैंस हैं, उनकी लगभग हर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया है, उनकी हर फिल्म की अपनी अलग खासियत है, लेकिन आज हम दीपिका पादुकोण की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो विवाद का कारण बनी।

 
'पठान' 

फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वही ये फिल्म रिलीज होने के पहले ही विवादों में घिर गई है। इस फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' विवादों में हैं। यह विवाद दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर हो रहा है। लोगों ने दीपिका की भगवा बिकिनी पर विरोध जताया है। 

'पद्मावत'

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' भी विवादों में घिरी थी, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 585 करोड़ की बंपर कमाई की थी। बता दें इस फिल्म का विरोध करणी सेना ने किया था। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के निर्माताओं ने ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें गलत तरीके से पेश किया। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि दीपिका ने साड़ी पहनकर अपनी कमर दिखाई, जबकि महारानी पद्मावती हमेशा अपना तन छिपाती थीं। विवाद के बाद ग्राफिक्स के जरिए दीपिका की कमर को साड़ी से ढंका गया था और फिल्म का नाम 'पद्मावती' से बदलकर 'पद्मावत' किया गया। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी।

'बाजीराव मस्तानी'

'पठान' 'पद्मावत' से पहले 'बाजीराव मस्तानी' भी विवादों में शामिल थी। 'बाजीराव मस्तानी' पर बाजीराव पेशवा के वंशज ने इतिहास से छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। महाराजा की दोनों पत्नी, काशीबाई और मस्तानी का गलत किरदार दिखाने का भी आरोप लगा था। कहा गया था कि मस्तानी महारानी थीं, लेकिन उन्हें नर्तकी के रूप में दिखाया गया। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। 

Alia Bhatt को शाहरुख खान ने क्यों कहा Amma Bhatt Kapoor, वजह जानकर आप भी होंगे SHOCKED !

'रामलीला'

इस लिस्ट में 'रामलीला' भी शामिल है। यह विवाद फिल्म के नाम को लेकर था। आरोप था कि फिल्म का नाम 'रामलीला' रखकर हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। कई बार इस फिल्म का नाम बदला गया। फिल्म का नाम 'रामलीला' से 'राम-लीला' किया गया। इस पर भी विरोध हुआ। फिर, फिल्म का नाम 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' रखा गया। 

'छपाक'

'छपाक' तो हम सबने ही देखी होगी। इस फिल्म की कहानी ही कुछ अलग थी। बता दें इस फिल्म का जब प्रमोशन करने दीपिका जेएनयू पहुंची थीं तो, उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया था, जिस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। साथ ही 'छपाक' का विरोध किया गया। इस फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया था। लक्ष्मी पर एसिड अटैक हुआ था और वह अपनी जिंदगी संघर्षों के साथ जी रही थीं। 

Gandhi Godse ek yudh में ये फेमस अभिनेता निभाएंगे महात्मा गांधी की भूमिका, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement