1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनुज को रिझाने में लगी है Anupamaa, काव्या पर चढ़ा मॉडलिंग का खुमार और तोषू देगा घर वालों को शॉकिंग सरप्राइज

अनुज को रिझाने में लगी है Anupamaa, काव्या पर चढ़ा मॉडलिंग का खुमार और तोषू देगा घर वालों को शॉकिंग सरप्राइज

 Published : Jan 07, 2023 09:10 am IST,  Updated : Jan 07, 2023 09:10 am IST

स्टार प्लस के फेमस शो 'Anupamaa' ने टीआरपी रेटिंग में टॉप पर कब्जा जमा रखा है। सीरियल में नए साल के साथ Anupamaa-Anuj के साथ नई शरुआत करना चाहती है।

anupamaa- India TV Hindi
anupamaa latest news Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMA.LOVE.ANUJ.MAAN

फेमस टीवी सीरियल 'Anupamaa' के मेकर्स नए साल के साथ शो में नए-नए बदलाव कर रहे हैं। बीते साल दर्शकों को शाह और कपाड़िया परिवार के बीच खूब बवाल और लड़ाई झगड़ा दिखाया गया था लेकिन इस बार मेकर्स कुछ अलग कर रहे हैं जिसकी झलक एपिसोड्स में दिखने भी लगी है। फिलहाल तो शो में सभी कपल अलग-अलग अपनी नई शुरुआत कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड में एक तरफ जहां पारितोष अब जॉब छोड़कर नया बिजनेस शुरू करने वाला है तो वहीं अनुपमा पर अनुज के प्यार का खुमार चढ़ेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पारितोष पूरे शाह परिवार को अपने ऑफिस लेकर जाएगा जहां वह एक बड़ा सरप्राइज रिवील करते हुए बताएगा कि वह नए बिजनेस की शुरुआत कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: 'तुमको हम याद रखेंगे गुरु, आई लाइक आर्टिस्‍ट', आंखों से एक्टिंग करने वाले इरफान खान के 10 दमदार डायलॉग्स

पारितोष का नया बिजनेस

पारितोष सभी को बताएगा कि नए साल के साथ वह बिजनेस करके नई शुरुआत कर रहा है। पारितोष जैसे ही कहेगा कि वो रियल स्टेट का बिजनेस कर रहा है तो घर वाले नाराज हो जाएंगे। एक तरफ वनराज कहेगा कि इसके लिए बहुत मार्केट स्टडी करनी पड़ती है तो वहीं किंजल कहेगी कि ये फैसला गलत है। इसके जवाब में पारितोष कहेगा कि आने वाले समय में अहमदाबाद में रियल स्टेट का बिजनेस बूम करने वाला है ऐसे में उसका ये फैसला बिल्कुल सही है। पारितोष घर वालों को समझाने की अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता है लेकिन शाह परिवार वालों को तोषू का ये फैसला रास नहीं आता है।

अनुपमा पे चढ़ा है प्यार का खुमार

कपाड़िया परिवार की बात करें तो यहां अभी प्यार की हवा बह रही है। अनुपमा हर तरह से अनुज को मनाने में लगी है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास भी करती है। सुबह-सुबह नाश्ते के वक्त अनुपमा दबी जुबां में अनुज से कहती है कि वो आज की छुट्टी लेकर घर में रहे क्योंकि घर में आज वो अकेली है ऐसे में अच्छा टाइम बिताएंगे। लेकिन अनुज को जरूरी काम होता है और वो प्रॉमिस करके जाता है कि वो 8 बजे तक वापस आ जाएगा। ऐसे में अनुपमा राजी हो जाती है और रात के 8 बजने का बेसब्री से इंतजार करने लगती है। इस दौरान वो अनुज को खुश करने के तरीके भी ढूंढती है। जिसके लिए वह अपनी सहेली देविका को कॉल करेगी, दोनों की बीच खूब हंसी मजाक होगा। इस एपिसोड से एक बात तो कंफर्म है कि आने वाले एपिसोड्स में आपको अनुज और अनुपमा के बीच खूब प्यार और रोमांस देखने को मिलने वाला है।

रणवीर सिंह ने चोरी छिपे बनाया दीपिका पादुकोण का VIDEO, एक्ट्रेस ने शेयर कर लिखा खास मैसेज

काव्या करेगी मॉडलिंग

वनराज और काव्या ने भी नए साल में खुद को बदलने की ठान ली है। एक तरफ जहां वनराज ने नए साल की शुरुआत घर में राशन लाकर और सबको सबको सुबह-सुबह जलेबी खिलाकर की थी। वहीं दूसरी तरफ काव्या ने खुद को बिल्कुल बदलने का प्लान बना लिया है। काव्या एक बार फिर मॉडलिंग शुरू कर रही है। जिसके लिए वह घर में शॉर्ट ड्रेस पहनकर तैयार होती है और खुद से एक वीडियो शूट करती है। इस दौरान वनराज आ जाता है और काव्या को ऐसे कपड़ों में देखकर हैरान रह जाता है। जब वनराज, काव्या को टोकता है तो वो बताती है कि वो अब मॉडलिंग शुरू कर रही है, ये बात सुनकर वनराज मजाक उड़ाते हुए हंसने लगता है। अब देखना होगा काव्या पर कब तक मॉडलिंग का खुमार रहता है क्योंकि जैसे ही बात बा को पता चलेगी वो घर में बवाल शुरू कर देगी। लेकिन एक बात तो पक्की है कि आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले हैं। 

Katrina Kaif अपनी सास के साथ पहुंची गणपति बप्पा के दरबार, Photos में दिखा कौशल परिवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन