1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa संग अक्षरा ने लगाए ठुमके, शाह और कपाड़िया हाउस के लोग VIDEO देख जल उठेंगे

Anupamaa संग अक्षरा ने लगाए ठुमके, शाह और कपाड़िया हाउस के लोग VIDEO देख जल उठेंगे

 Published : Aug 22, 2023 06:17 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 06:17 pm IST

Anupamaa And Akshara Dance Video: अनुपमा और अक्षरा वैसे तो दो अलग-अलग शोज की लीड एक्ट्रेस हैं, लेकिन दोनों एक साथ मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

Rupali Ganguly, Pranali Rathod- India TV Hindi
Rupali Ganguly, Pranali Rathod Image Source : INSTAGRAM

Anupamaa And Akshara Dance Video: टीवी की टीआरपी लिस्ट के टॉप शो 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोनों की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली और प्रणाली राठौड़ को भी लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि दोनों की पोस्ट शेयर होते ही वायरल हो जाती है। ऐसे में जब टीवी की ये बड़ी स्टार्स एक साथ डांस करती नजर आईं तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। जी हां रुपाली गांगुली और प्रणाली राठौड़ का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

झुमका गिरा रे पर लगाए ठुमके 

इस वीडियो में अनुपमा और अक्षरा दोनों मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। दोनों यहां 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के फेमस सॉन्ग 'झुमका गिरा रे' पर डांस करती दिख रही हैं।  दोनों का अंदाज काफी प्यारा है। जहां डांस की शुरुआत स्टेप्स याद रखते हुए की जाती है वहीं बाद में दोनों जोरदार हंसी के साथ इसे खत्म करती हैं। 

गजब का है दोनों का लुक 

रुपाली गांगुली ऑरेंज कलर की साड़ी के संग ब्लू ब्लाउज को टीम किए हैं। इसके साथ ही वह चूड़ियां और नेकलेस में फुल पार्टी स्टाइल में रेडी नजर आ रही हैं। वहीं अक्षरा भी अनुपमा को टक्कर देते हुए ब्लू और पिंक शेडेड सलवार सूट पर बड़े-बड़े झुमके पहने नजर आ रही हैं। 

Chiranjeevi Birthday: राम चरण ने शेयर की पिता चिरंजीवी की खास फोटो, पोती के संग खेलते दिखे सुपरस्टार

क्या चल रही है कहानी 

अगर दोनों शोज की कहानी की बात करें तो 'अनुपमा' में इन दिनों डोमेस्टिक वॉयलेंस पर बात चल रही है। पाखी पर उसके पति अधिक ने हाथ उठाया है जिसके बाद पूरा परिवार उसके खिलाफ है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अनुभव की मौत के बाद एक बार फिर अक्षरा की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है। 

पति आदिल की पोल खोलते-खोलते फूली राखी सावंत की सांस, बोलीं- मार-मारकर कराया इस्लाम कबूल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन