1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पति आदिल की पोल खोलते-खोलते फूली राखी सावंत की सांस, बोलीं- मार-मारकर कराया इस्लाम कबूल

पति आदिल की पोल खोलते-खोलते फूली राखी सावंत की सांस, बोलीं- मार-मारकर कराया इस्लाम कबूल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 22, 2023 05:46 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 06:05 pm IST

राखी सावंत के पति आदिल दुरानी ने जेल से निकलते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के एक्ट्रेस पर कई खतरनाक आरोप लगाए, जिसका अब एक्ट्रेस ने पीसी कर के जवाब दिया। एक्ट्रेस ने अपने इस्लाम कबूलने पर भी दावे किए हैं।

Rakhi Sawant, Rakhi Sawant press conference- India TV Hindi
राखी सावंत और आदिल दुरानी। Image Source : INSTAGRAM

राखी सावंत को उनके बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। राखी कुछ भी करने से पहले ज्यादा सोचती नहीं हैं। वो काफी बेफिक्र हैं। इन दिनों राखी सावंत एक बार फिर अपने पति को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अचानक से शादी, फिर मारपीट का मामला और इसके बाद पति के जेल पहुंचने की खबर सामने आई थीं। अब राखी के पति आदिल दुरानी जेल से छूट गए हैं और उन्होंने बाहर आते ही राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों पर राखी सावंत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के चुप्पी तोड़ी है। 

राखी ने फिर लगाए पति पर गंभीर आरोप 

राखी वीडियो में रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया,'वो बैंक रप्ट हो गई थीं, मेरे पास पैसा नहीं है। मैंने भाई से कहा जिसके बाद मुझे मां के इलाज के लिए मदद मिली। आदिल को बिग बॉस जाना है, स्टार बनना है। आदिल दो-तीन सी-ग्रेड फिल्में कर लेगा, लेकिन मैं जानती हूं इंडस्ट्री में कैसे टिकते हैं। वो गायब हो जाएगा। 8 महिने की शादी में इसने मुझे बहुत मारा है, आखिर मैं भी एक औरत हूं। पहली बात तो इसने मार-मारकर मुझसे इस्लाम कबूल करवाया है और फिर दो तलाक मेरे मुंह पर मारे हैं और तीसरा नहीं दिया है।' इतना कहते ही राखी सांस फूलने लगी। उन्होंने सारी बातें रोते-रोते ही कहीं। 

 

आदिल के दावे
आदिल ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें उसने कहा कि उससे शादी करने से पहले राखी ने रितेश को तलाक नहीं दिया था। आदिल का दावा है कि वो अब भी उससे पैसे लेती हैं। आदिल का दूसरा दावा है कि उसे ड्रग्स देकर राखी ने न्यूड वीडियो बनाए थे। उससे शादी के बाद चोरी-छिपे लंदन में पुराने पति रितेश से मुलाकात की थी। आदिल दुरानी ने बताया कि राखी उसे बुरी तरह पीटा करती थीं। आदिल दुरानी ने ये भी बताया कि राखी ने उससे लग्जरी गाड़ी और दुबई में घर खरीदवाया। 

2.5 करोड़ से ज्यादा पैसे आदिल ने राखी पर किए थे खर्च
इसके अलावा आदिल दुरानी का दावा है कि उसने राखी सावंत पर कुल 2.8 करोड़ रुपये खर्च किए थे। साथ ही कहा कि राखी ने 3 लाख रुपये देकर इरानी लड़की से झूठा रेप केस कराया था। आदिल ने भी बताया कि राखी सावंत का यूट्रस नहीं है, जिस वजह से वो कभी मां नहीं बन सकती। शादी के बाद भी राखी मीडिया के सामने झूठ बोलती थीं। वो मीडिया के सामने पूछती थी कि आदिल से पूछो शादी कब करेगा। 

ये भी पढ़ें: अनुपमा को दिन में तारे दिखाएगी पाखी, बनेगी अपनी मां की सबसे बड़ी दुश्मन

KBC 15: फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में ही अमिताभ बच्चन ने पूछ लिया ऐसा सवाल, 5 कंटेस्टेंट की चौंधिया गई आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन