1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स देख परेशान लोगों ने शो को दिया नया नाम!

Anupamaa पर फूटा फैंस का गुस्सा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स देख परेशान लोगों ने शो को दिया नया नाम!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 28, 2023 08:01 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 08:01 pm IST

'अनुपमा' के फैंस अब शो से परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि शो में बार-बार एक ही ट्रैक लौट आता है। शो के मेकर्स घुमा फिराकर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स ही दिखाते हैं। एक बार फिर शो में एक नया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर देखने को मिलेगा।

Anupamaa, kavya, extra marital affairs in anupamaa - India TV Hindi
अनुपमा और काव्या। Image Source : TWITTER

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं, लेकिन फैंस इन ट्विस्ट से खासा खुश नहीं हैं। लोग शो में लगातार दिखाए जाए रहे नए-नए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से परेशान हो गए हैं। अब शो में फिर से नया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स दिखाया जा रहा है। 

फिर शुरू हुआ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स वाला ट्रैक

'अनुपमा' में घुमा फिरा कर एक ही ट्रैक दिखाया जा रहा है। शो में पहले वनराज का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया। वनराज का दिल कई बार डोल चुका है। यही नहीं इसके बाद अनुज की लाइफ में भी माया नाम की औरत की एंट्री हुई थी। वहीं काव्या पहले से शादीशुदा होते हुए भी वनराज संग रिश्ते में आ गई थी। अब एक बार फिर काव्या का नया एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर दिखाया जाने वाला है। शो में काव्या की गोद भराई का सीन चल रहा है। 

काव्या खोलेगी राज
इसी बीच काव्या अनुपमा के सामने बताएगी कि वो वनराज नहीं, बल्कि किसी और के बच्चे की मां बनने वाली है। बीते दिनों शो में काव्या और वनराज के बीच अनबन दिखाई गई थी, जिसके बाद काव्या अपने पुराने पति के पास चली गई थी। दोनों के बीच दोबारा दोस्ती हो गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि ये बच्चा भी उसके पुराने पति का ही होगा। फिलहाल, ये देखने वाली बात होगी की वनराज इस राज के जानने के बाद कैसे रिएक्ट करेगा। वहीं अनुपमा इस मामले को कैसे डील करेगी। 

लोगों का है ऐसा रिएक्शन
फिर से एक बार शुरू हुए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले ट्रैक को देखने के बाद फैंस को बहुत गुस्सा आ रहा है। लोगों का कहना है कि शो का नाम बदलकर 'कहानी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की' रख देना चाहिए। वहीं कई फैंस कह रहे हैं कि कहानी को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाकर बार-बार खींचा जा रहा है। कई फैंस काव्या को खराब दिखाए जाने से परेशान हो रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि बीते दिनों काव्या का किरदार सबसे ज्यादा सुधरा था, अब एक बार फिर उसकी गलती दिखाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: सनी देओल को सौतेली बहन ईशा देओल ने किया खुलकर सपोर्ट, लुटाया जमकर प्यार

बड़ी मुश्किल में फंसे प्रभास, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया क्या है पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन