1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa और अनुज उड़ाएंगे माया का मजाक! बा के तानों के खिलाफ खड़ी होगी किंजल

Anupamaa और अनुज उड़ाएंगे माया का मजाक! बा के तानों के खिलाफ खड़ी होगी किंजल

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 25, 2023 01:49 pm IST,  Updated : Jun 25, 2023 01:49 pm IST

'अनुपमा' में बड़ा ट्विस्ट धमाल मचाएगा। माया पूरी तरह पागल होती नजर आएगी, जिस वजह से अनुज और अनुपमा की परेशानिया बढ़ जाएंगी। वहीं अनुपमा की विदाई की तैयारी भी जोर-शोर से होती नजर आएगी।

Anupamaa- India TV Hindi
अनुपमा। Image Source : FILE PHOTO

'अनुपमा' बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। ऐसे में आने वाला एपिसोड बहुत मजेदार होने वाला है। फैंस को कई सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। अनुपमा के खिलाफ साजिश रचने के लिए माया तैयार नजर आएगी। माया का भयानक रूप सामने आएगा, जिसे देख अनुज घबड़ाने वाला है।

कपाड़िया और शाह हाउस में होगी तैयारियां

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि कपाड़िया हाउस और शाह हाउस में अनुपमा की विदाई को लेकर तैयारियां होंगी। किंजल, बा और वनराज अनुपमा के लिए शाह हाउस में प्लानिंग करते नजर आएंगे। किंजल सबको बताएगी कि अनुपमा लंच शाह हाउस में करेगी वहीं डिनर कपाड़िया हाउस में करेगी। इसी को सुनते ही बा भड़क जाएंगी और अपना ड्रामा शुरू कर देंगी। वो अनुपमा को पूरा दिन शाह हाउस में बिताने के लिए कहेंगी। 

माया का होगा पारा हाई
वहीं किंजल अनुपमा का साथ देगी और बा को जवाब देगी। किंजल कहेगी कि अनुपमा का दिन हमें अच्छा बनाना है न कि बरबाद करना है। किंजल की बात सुनकर बा और वनराज मान जाएंगे। वहीं बा कहेंगी कि अनुपमा का बंटवारा हो रहा है। वहीं माया को अलग ही गुस्सा आ रहा है। वो गुस्से से लाल हो रही है और अपना सारा गुस्सा अनुपमा पर निकालने की फिराक में है। वहीं बरखा उसे कहेगी कि वो शांत रहे। साथ ही कहेगी कि वो अनुपमा के आने पर अपना पागलपन दोबारा न शुरू कर दे।

माया पर सवार होगा पागलपन
इसी बीच माया अनुपमा के लिए अनुज का गिफ्ट और लैटर देख लेगी। उसे ये देखते ही बहुत गुस्सा आएगा और अजीबोगरीब ख्याल आने लगेंगे। उसे लगेगा कि अनुपमा और अनुज फिर एक हो जाएंगे और वो अकेली रह जाएगी। ऐसे में वो दोनों मिलकर उसका मजाक उड़ाएंगे। वहीं अनुज की मुलाकात अनुपमा से होगी और वो उसके चोटिल पैर का ध्यान रखेगा। वो उसे घर छोड़ने जाएगा। इस बीच दोनों रोमांटिक मोमेंट शेयर करेंगे। दोनों एक-दूसरे को गले लगाएंगे और सोचेंगे कि पांच दिन बाद दोनों एक-दूसरे को कितना मिस करने वाले हैं। वहीं अधिक पाखी के पास वापस लौट आया है और पाखी अपने बिगड़े रिश्ते को संभालने में लिगी नजर आने वाली है। कुल मिलाकर पूरे एपिसोड में अनुपमा का पहले शाह हाउस फिर कपाड़िया हाउस में फेरवेल देखने को मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें: 'अनुपमा' के BTS वीडियो देख आएगी 'धड़कन' की याद! पूरी तरह पागल होगी माया

अनुपमा पर जानलेवा हमला करेगी माया? अनुज पहली बार लेगा सही फैसला

'अनुपमा' के 'ससुर' रह चुके हैं ये एक्टर, एक ही सीरियल में निभाए 55 किरदार!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन