1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अनुज को रास्ते से हटाने के लिए अधिक चलेगा चाल, क्या अनुपमा समझ पाएगी पूरा खेल?

अनुज को रास्ते से हटाने के लिए अधिक चलेगा चाल, क्या अनुपमा समझ पाएगी पूरा खेल?

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 05, 2023 02:43 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 02:43 pm IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में बड़ा फेरबदल होने वाला है। शो में दो नई महिलाओं की एंट्री होगी। इसके साथ ही अनुज के खिलाफ अधिक चाल चलेगा।

Anupama- India TV Hindi
Anupama Image Source : DESIGN PHOTO

'अनुपमा' घर-घर में देखा जाने वाला शो है। टीआरपी में हमेशा नंबर एक पर बना रहने वाला ये शो हर दिन नए ट्विस्ट लेकर आता है। इसके हर ट्विस्ट से फैंस का सिर चक्राना तय रहता है। शो के मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाकर शो में लोगों कि रुचि बनाए रखते हैं। अब एक बार फिर शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो का पूरा ट्रैक चेंज होता नजर आएगा। आने वाले ट्विस्ट के चलते शाह हाउस में खलबली मच जाएगी। शो में होने वाली दो नई एंट्री से शाह हाउस ही नहीं फैंस भी चौंक जाएंगे। इसके साथ ही अनुज के खिलाफ अधिक चाल चलेगा। 

बरखा-अधिक से होगी गलती

आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि बरखा अनुज से परेशान होगी। बरखा और अधिक बिजनेस में बड़ा लॉस करेंगे और खौफ में रहेंगे कि ये बात कहीं अनुज को न पता चल जाए। दोनों अकाउंट के साथ छेड़छाड़ करेंगे ताकि हिसाब में हुई गलती का अनुज को अंदाजा न लग सके। दोनों अनुज के पीठ पीछे कंपनी में बहुत बड़ा बलंडर करेंगे। वैसे अनुज जल्द ही कहेगा कि वो खुद बिजनेस संभालेगा और वापस लौटेगा। साथ ही कहेगा कि वो अब मुंबई लौटकर वापस नहीं जाना चाहता है। 

अधिक की बढ़ेगी बौखलाहट
अनुज का नया फैसला सुनते ही बरखा और अधिक के होश उड़ने वाले हैं। दोनों को लगेगा कि अनुज के वापस आने से इनकी करतूत सामने आ जाएगी। बरखा परेशान होगी क्योंकि उसे आगे क्या करना है इसका जरा भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ अधिक बड़ा खेल खेलेगा। वो अनुज को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाएगा। वो अनुज के नीचे काम नहीं करना चाहता। उसकी चाहत जिंदगी में कुछ बड़ा करने और पाने की है। ऐसे में वो कुछ भी करने को तैयार रहेगा। 

अनुज को पता चलेगा अधिक का प्लान?
आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि अधिक अनुज को ठिकाने लगाने के प्लान के बीच एक बहुत बड़ी गलती कर बैठेगा। क्या इस बारे में समय रहते अनुज और अनुपमा को पता चलेगा? अगर दोनों को पता चलता है तो दोनों इससे निपटने के लिए क्या करेंगे ये देखना दिलचस्प होने वाला है।

ये भी पढ़ें: 

'अनुपमा' का बदलेगा पूरा ट्रैक, शादी में होगी दो अनजान महिलाओं की एंट्री, डिंपी से होगा गहरा रिश्ता!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन