1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'अनुपमा' का बदलेगा पूरा ट्रैक, शादी में होगी दो अनजान महिलाओं की एंट्री, डिंपी से होगा गहरा रिश्ता!

'अनुपमा' का बदलेगा पूरा ट्रैक, शादी में होगी दो अनजान महिलाओं की एंट्री, डिंपी से होगा गहरा रिश्ता!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 05, 2023 08:53 am IST,  Updated : Jun 05, 2023 12:38 pm IST

'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में बड़ा फेरबदल होने वाला है। शो में दो नई महिलाओं की एंट्री होगी। इन महिलाओं का डिंपी से बहुल खास रिश्ता होगा।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : DESIGN PHOTO

'अनुपमा' घर-घर में देखा जाने वाला शो है। टीआरपी में हमेशा नंबर एक पर बना रहने वाला ये शो हर दिन नए ट्विस्ट लेकर आता है। इसके हर ट्विस्ट से फैंस का सिर चक्राना तय रहता है। शो के मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाकर शो में लोगों कि रुचि बनाए रखते हैं। अब एक बार फिर शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो का पूरा ट्रैक चेंज होता नजर आएगा। आने वाले ट्विस्ट के चलते शाह हाउस में खलबली मच जाएगी। शो में होने वाली दो नई एंट्री से शाह हाउस ही नहीं फैंस भी चौंक जाएंगे। 

अनुज-अनुपमा के बीच आएगी माया

आने वाले एपिसोड की शुरुआत में आप देखेंगे कि अनुपमा को अनुज साथिया स्टाइल में घर के अंदर लेकर आएगा।  अनुपमा की घर में एंट्री होगी। वो भगवान के सामने पूजा करेगी और सारी चीजें सही से व्यवस्थित करेगी। अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से बात करते दिखें। उन्हें बात करते माया देखेगी। माया दोनों को बीच में टोकेगी और अनुज से कहेगी वो मंडप में चले, वहां उसे बुलाया जा रहा है। अनुज अनुपमा से वक्त मांग कर मंडप में जाएगा। माया वहीं खड़ी रहकर अनुपमा की टांग खींचने लगेगी। 

अनुपमा सुनाएगी माया को ताने
अनुपमा भी माया का दिमाग ठिकाने लगाएगी और कहेगी कि उसने कैसे उसकी पीठ में खंजर भोंका। वैसे माया अब नहीं चाहती की उसकी और अनुज की जिंदगी में अनुपमा रहे। वो उसे अपने रास्ते से हर हाल में हटाना चाहती है। माया से अनुपमा कहेगी कि किस्मत बदलते वक्त नहीं लगता। किस्मत झट से बदलती है और इंसन कमजोर से मजबूत बन जाता है। माया को अनुपमा की बात सुनकर घबराहट होती है, लेकिन वो फिर भी कॉन्फिडेंस के साथ खड़ी रहती है। 

होगी दो नई एंट्री
अनुपमा और वनराज एक बार फिर रस्मों के बीच माया और अनुज को फेस करने वाले हैं। वनराज काव्या को भी रस्म का हिस्सा बनाएगा। समर और डिंपी एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। इसी बीच बा को दो महिलाएं नजर आएंगी। बा को दोनों महिलाएं चोर लगेंगी। बा सबके सामने दोनों महिलाओं को रंगेहाथों पकड़ेंगी और एक्सपोज कर देंगी। दोनों में से एक औरत का डिंपी से गहरा रिश्ता निकलेगा। ये महिला कोई और नहीं बल्कि डिंपी की मां होगी। डिंपी अपनी मां को पकड़कर रोती नजर आएगी। 

ये भी पढ़ें: 

Viral Video: रवीना टंडन की नई हेयर स्टाइल देख रोके नहीं रुकेगी हंसी!

अमिताभ बच्चन की नातिन इस एक्टर को कर रहीं डेट? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन