1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupamaa की बड़ी बहू की इज्जत से होगा खिलवाड़, सबसे करीबी शख्स करेगा गंदी हरकत!

Anupamaa की बड़ी बहू की इज्जत से होगा खिलवाड़, सबसे करीबी शख्स करेगा गंदी हरकत!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 08, 2023 01:06 pm IST,  Updated : Jun 08, 2023 01:06 pm IST

'अनुपमा' में एक बार फिर बड़ा ट्विस्ट आएगा। इस ट्विस्ट को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े होने वाले हैं। शाह हाउस के हर सदस्य की जिंदगी पर इस गहरा असर पड़ने वाला है।

Anupama- India TV Hindi
Anupama Image Source : FILE PHOTO

'अनुपमा' घर-घर में देखा जाने वाला शो है। टीआरपी में हमेशा नंबर एक पर बना रहने वाला ये शो हर दिन नए ट्विस्ट लेकर आता है। इसके हर ट्विस्ट से फैंस का सिर चक्राना तय रहता है। शो के मेकर्स भी नए-नए पैंतरे अपनाकर शो में लोगों कि रुचि बनाए रखते हैं। अब एक बार फिर शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो का पूरा ट्रैक चेंज होता नजर आएगा। आने वाले ट्विस्ट के चलते शाह हाउस में खलबली मच जाएगी। एक ओर जहां पारितोष जेल जाता दिखेगा तो वहीं दूसरी ओर बा को हार्टअटैक आएगा। 

किंजल के साथ पारितोष करेगा गंदी हरकत

आने वाले एपिसोड्स में आप शो की बदलती कहानी देखेंगे। पूरी कहानी पारितोष और किंजल के इर्द-गिर्द घूमती नजर आने वाली है। आप देखेंगे कि पारितोष किंजल के साथ जबरदस्ती करेगा और वो इस सबमें अपनी सारी हदें पार कर देगा। शो में काफी टॉक्सिक माहौल देखने को मिलेगा। ये शो का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट होने वाला है। आप देखेंगे कि किंजल अंदर से पूरी तरह टूट जाएगी और ऐसे में वो मदद के लिए अपनी मां राखी दवे को बुलाएगी। राखी अपनी बेटी से हद से ज्यादा प्यार करती है। ऐसे में राखी पुलिस केस करेगी और पुलिस के साथ शाह हाउस पहुंचेगी। 

बा करेंगी बड़ा ड्रामा
शो में आप देखेंगे कि राखी अपनी बेटी को शाह हाउस से लेकर चली जाएगी। वो नहीं चाहेगी कि उसकी बेटी को शाह हाउस में और तकलीफों का सामना करना पड़े। पुलिसवाले पारितोष को हिरासत में ले लेंगे। पूरे परिवार के सामने किंजल उसके साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में बताएगी। वनराज का सिर शर्म से झुक जाएगी कि उसके बेटे ने ऐसी घिनौनी हरकत की है। अनुपमा और वनराज किंजल के साथ खड़े नजर आने वाले हैं। वहीं बा पारितोष के समर्थन में दिखेंगी। वो बेशर्मी की सारी हदें पार कर के पारितोष का समर्थन करेंगी और किंजल के बारे में बुरा-भला बोलेंगी। इस सब के बीच बा को हार्ट अटैक आएगा।

पारितोष को नहीं मिलेगी माफी? 
किंजल इस बार किसी भी कीमत पर पारितोष को माफ करने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में सबको हिलाकर रख देने वाला कदम उठाएगी।  क्या किंजल पारितोष को कभी माफ कर पाएगी? क्या पारितोष को इस पाप की माफी मिलेगी? आने वाले एपिसोड में इससे जुड़े कई खुलासे होंगे। 

ये भी पढ़ें: विवादों के बीच 'तारक मेहता...' में होगी नई दया बेन की एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई!

गुरु मां को देखते ही फटी रह जाएंगी अनुज की आंखें, अनुपमा को मिलेगा ग्रैंड सरप्राइज!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन