1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'घर है या वृद्धाश्रम?', लोगों के अटपटे सवाल का अर्चना पूरन सिंह ने दिया चटपटा जवाब, कर दी बोलती बंद

'घर है या वृद्धाश्रम?', लोगों के अटपटे सवाल का अर्चना पूरन सिंह ने दिया चटपटा जवाब, कर दी बोलती बंद

 Published : Jun 08, 2025 08:04 am IST,  Updated : Jun 08, 2025 08:04 am IST

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने उनके घर को वृद्धाश्रम बताने वालों की क्लास लगा दी। इस पर अर्चना ने ट्रोल्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।

archana puran singh- India TV Hindi
अर्चना पूरन सिंह Image Source : INSTAGRAM

अर्चना पूरन सिंह मनोरंजन जगत की एक जानी-मानी हस्ती हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह इन दिनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3' की वजह से जबरदस्त चर्चा में हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, अपने यूट्यूब चैनल के लिए भी काफी फेमस है जो वो अपने परिवार के साथ बनाती है। प्रशंसक उनके व्लॉग बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर अर्चना पूरन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनके घर को वृद्धाश्रम कहा गया और ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर एक्ट्रेस ने उस यूजर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती ही बंद हो गई।

अर्चना पूरन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने एक कमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें एक यूजर ने अर्चना पूरन सिंह की हालिया पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए उनसे पूछा कि उनके दादू और ससुर एक ही घर में क्यों रहते हैं। यूजर ने लिखा, 'एकेडमिक जानकारी के लिए जानना चाहता हूं कि आपके दादू और नानी आपके साथ क्यों रह रहे हैं? क्या यह घर वृद्धाश्रम है?' इन ट्रोल्स को जवाब देते हुए, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की फेम अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'सिर्फ आपके एकेडमिक नॉलेज के लिए बता रही हूं कि यह "वृद्धाश्रम"  नहीं है। यह घर है। मैं आपको भारतीय घर की परिभाषा बताती हूं, यह वह जगह है जहां बुजुर्गों को प्यार और सम्मान दिया जाता है और उन्हें परिवार के करीब रखा जाता है।' वहीं इंस्टा स्टोरी पर एक रिएक्शन वीडियो में कहा था, 'घर में जैसे अच्छा खाना बनाता है तो खुशी होती है... वैसे ही बुजुर्गों के पास रहने से सुकून मिलता है।'

archana puran singh
Image Source : INSTAGRAMअर्चना पूरन ने यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब

इस कॉमेडी शो में फिर नजर आएंगी अर्चना

अर्चना पूरन सिंह की निजी जिंदगी की बात करें तो वह फिलहाल अपने पति परमीत सेठी और दो बेटों आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। वह अपने परिवार के साथ व्लॉग बनाने के लिए मशहूर है। काम की बात करें तो अर्चना पूरन जल्द ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगी। इस शो में अर्चना के साथ कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी नजर आएंगे। द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3 का प्रीमियर 21 जून को नेटफ्लिक्स पर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन